हैदराबाद में दिगंबर जैन ग्रुप का शांति विधान और अन्नदान
हैदराबाद, दिगंबर जैन सोशल ग्रुप, हैदराबाद द्वारा आगापुरा स्थित मिनी महावीर भवन में शांति विधान, मासिक बैठक एवं अन्नदान कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जारी प्रेस विज्ञप्ति के अनुसार, मासिक बैठक का शुभारंभ दीप प्रज्ज्वलन के साथ हुई। तत्पश्चात प्रमिला जैन व रेणु जैन द्वारा मंगलाचरण प्रस्तुत किया गया। अध्यक्ष विनय गंगवाल ने उपस्थित सदस्यों का स्वागत कर शांति विधान तथा अन्नदान जैसे आयोजनों के महत्व पर प्रकाश डाला। उन्होंने कार्यक्रम आयोजन हेतु सदस्यों के सहयोग की सराहना की। संयोजक राजेश, प्रमिला पाटनी की प्रशंसा की गई।
अवसर पर आयोजित मासिक बैठक में अन्य विषयों पर चर्चा के अंतर्गत अध्यक्ष विनय गंगवाल की अनुमति से संस्था के नियमित धार्मिक एवं सामाजिक कार्यक्रम, आगामी कार्यक्रमों की रूपरेखा, सदस्यों की सहभागिता बढ़ाने हेतु सुझाव आदि विषयों पर विचार-विमर्श हुआ। बैठक के दौरान सभी सदस्यों द्वारा शांति पाठ विश्व शांति, समाज कल्याण तथा संस्था की प्रगति की कामना की गई। सचिव प्रवीण पुष्पेंद्र जैन ने उपस्थित सदस्यों, कार्यक्रम में सहयोग देने वाले पदाधिकारियों तथा विशेष रूप से जयचंदलाल सुमन सेठी का विवाह की स्वर्ण जयंती के उपलक्ष्य में आयोजित अन्नदान कार्यक्रम हेतु आभार व्यक्त किया।
यह भी पढ़ें… एनआरआईयूएमएसडी हैदराबाद ने मनाया स्थापना दिवस
अब आपके लिए डेली हिंदी मिलाप द्वारा हर दिन ताज़ा समाचार और सूचनाओं की जानकारी के लिए हमारे सोशल मीडिया हैंडल की सेवाएं प्रस्तुत हैं। हमें फॉलो करने के लिए लिए Facebook , Instagram और Twitter पर क्लिक करें।



