शांतिनाथ जिनेश्वरधाम में साध्वी भगवंतों का पदार्पण

हैदराबाद, काचीगुड़ा स्थित श्री अचलगच्छ जैन संघ द्वारा संचालित श्री शांतिनाथ जिनेश्वरधाम मंदिर में साध्वी तत्वपूर्णाश्रीजी म.सा. आदि ठाणा-3 का पदार्पण हुआ। यहाँ जारी प्रेस विज्ञप्ति में संघ के चेयरमैन रमण नागड़ा एवं ट्रस्टी पोपटलाल छेड़ा ने बताया कि तत्वपूर्णाश्रीजीम.सा., तत्वयशाश्रीजी म.सा., मुक्तिवर्षाश्रीजी म.सा., जितयशाश्रीजी म.सा. आदि ठाणा-3 का आज श्री शांतिनाथ जिनेश्वरधाम, काचीगुड़ा श्री संघ में भव्य पदार्पण हुआ।

ट्रस्टी अनीश छेड़ा ने बताया कि साध्वी भगवंतों की नगर प्रवेश यात्रा उप्पल चौराहा से विहार कर पहले बरकतपुरा चौराहा पहुँची। तत्पश्चात वहाँ से विहार कर साध्वी भगवंतों का बाजे-गाजे के साथ काचीगुड़ा के पास सामैया किया गया। साध्वी भगवंतों के जिनेश्वरधाम में पदार्पण के तत्पश्चात मंदिर में परमात्मा दर्शन, सामूहिक चैत्यवंदन आदि किया गया। श्री अचलगच्छ जैन संघ हैदराबाद सिटी आयंबिल की व्यवस्था श्री संघ की ओर से रखी गयी।

साध्वी भगवंतों ने अपने संबोधन में कहा कि हम चेहरे के रंग को तो नहीं सुधार सकते, पर जीवन जीने के ढंग को सुधार ही सकते हैं। व्यक्ति का व्यक्तित्व अच्छी सूरत से नहीं अच्छे स्वभाव से महान बनता है। साध्वी तत्वपूर्णाश्रीजी म.सा. ने कहा कि विपरीत क्षणों में व्यक्ति द्वारा किया गया मात्र दो मिनट का श्रेष्ठ व्यवहार उसकी प्रतिष्ठा और लोकप्रियता को सौ गुना बढ़ा देता है।

अवसर पर संघ के रमणीक लीलाधर नागड़ा, पोपटलाल छेड़ा, अनीष छेड़ा, विपुल गाला, योगेश गोसर, रिद्धीश जागीरदार, मेहुल छेड़ा, प्रदीप नागड़ा, सुरेश गाला, जयेश नागड़ा, नवीन मारू, शांतिलाल मारू, महेन्द्र मारू, जितेन्द्र गड़ा, शैलेष गड़ा, दिलीप मोता, भरत शाह, भावना छेड़ा, प्रीति गड़ा, भानुबेन गाला, विमलाबेन भेदा, जयश्री गाला, हर्षा नागड़ा, शोभा गड़ा, हीना गाला, मनीषा गाला, दीप्ति सावला व अन्य उपस्थित थे।

अब आपके लिए डेली हिंदी मिलाप द्वारा हर दिन ताज़ा समाचार और सूचनाओं की जानकारी के लिए हमारे सोशल मीडिया हैंडल की सेवाएं प्रस्तुत हैं। हमें फॉलो करने के लिए लिए Facebook , Instagram और Twitter पर क्लिक करें।

Related Articles

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button