शरद पवार मुंबई रवाना, सुनेत्रा पवार बारामती लौटीं

मुंबई, राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी-शरदचंद्र पवार (राकांपा-शप) के अध्यक्ष शरद पवार उस विमान दुर्घटना के चार दिन बाद रविवार सुबह बारामती से मुंबई के लिए रवाना हुए, जिसमें उनके भतीजे और महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री अजित पवार की जान चली गई थी।

राकांपा नेता अजित पवार की पत्नी सुनेत्रा पवार ने शनिवार को मुंबई में उपमुख्यमंत्री के तौर पर शपथ ली थी जिसके बाद देर रात वह पवार परिवार के गृह नगर बारामती लौट गईं। हाल के राजनीतिक घटनाक्रमों और राकांपा के दोनों गुटों के विलय की चर्चाओं के बीच शरद पवार और सुनेत्रा पवार की मुलाकात हुई या उन्होंने फोन पर बात की, यह स्पष्ट नहीं हो पाया है।

राकांपा के गुटों के बीच विलय की घोषणा के लिए 12 फरवरी की तारीख तय की

शरद पवार का मुंबई में कोई निर्धारित कार्यक्रम नहीं है। उनकी बेटी और बारामती से लोकसभा सदस्य सुप्रिया सुले बजट सत्र में भाग लेने शनिवार को दिल्ली के लिए रवाना हो गई थीं। राकांपा (शप) प्रमुख ने शनिवार को दावा किया था कि उन्हें सुनेत्रा पवार के उपमुख्यमंत्री के रूप में शपथग्रहण के बारे में ‘‘कोई जानकारी नहीं’’ थी, और कहा कि उनके दिवंगत भतीजे ने राकांपा के गुटों के बीच विलय की घोषणा के लिए 12 फरवरी की तारीख तय की थी। उन्होंने यह भी कहा कि अजित पवार की मृत्यु के कारण राकांपा (शप) और राकांपा के विलय की प्रक्रिया में अब बाधा आ सकती है।

अजित पवार के बेटे पार्थ पवार ने शनिवार को बारामती के गोविंदबाग स्थित उनके आवास पर शरद पवार से मुलाकात की थी। इस मौके पर सुले, राकांपा (शप) विधायक रोहित पवार और युगेंद्र पवार भी मौजूद थे। अजित पवार के 28 जनवरी को हुए निधन के बाद राकांपा के दोनों गुटों के बीच विलय की वार्ता ठंडे बस्ते में चली गई प्रतीत होती है क्योंकि प्रफुल्ल पटेल और सुनील तटकरे चुप्पी साधे हुए हैं, जबकि नरहरि जिरवाल जैसे नेता एकता की वकालत कर रहे हैं। (भाषा)

यह भी पढ़ेऑपरेशन सिंदूर में पुलिस और सुरक्षा बलों का साझा ऑपरेशन: बीएसएफ

अब आपके लिए डेली हिंदी मिलाप द्वारा हर दिन ताज़ा समाचार और सूचनाओं की जानकारी के लिए हमारे सोशल मीडिया हैंडल की सेवाएं प्रस्तुत हैं। हमें फॉलो करने के लिए लिए Facebook , Instagram और Twitter पर क्लिक करें।

Related Articles

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button