शिवराज ज्वेलर्स के 50 साल : रिकॉर्ड तोड़ ग्राहकों की भागीदारी
हैदराबाद, हैदराबाद के प्रतिष्ठित एवं भरोसेमंद आभूषण प्रतिष्ठान शिवराज लक्ष्मीचंद जैन ज्वेलर्स, सोमाजीगुड़ा में 50 वर्षों की स्वर्णिम विरासत के उपलक्ष्य में आयोजित विशेष प्रमोशनल एवं एक्सचेंज ऑफर का आज समापन हुआ। आयोजन के दौरान ग्राहकों की जबरदस्त भागीदारी रही, वहीं अंतिम दिन शोरूम में रिकॉर्ड तोड़ उपस्थिति देखने को मिली।
प्रतिष्ठान के स्वर्ण जयंती के उपलक्ष्य में ग्राहकों को 100 प्रतिशत शुद्ध सोने के वास्तविक रेट पर आभूषण बिना मेकिंग चार्ज एवं बिना वेस्टेज उपलब्ध कराए गए। साथ ही डायमंड एवं पोल्की ज्वेलरी पर विशेष लाभ, आकर्षक उपहार और अतिरिक्त बचत ने ग्राहकों को अत्यंत उत्साहित किया। सीमित समय और बढ़ते सोने के दामों को देखते हुए बड़ी संख्या में ग्राहकों ने खरीददारी की।
यह भी पढ़ें… मारवाड़ी युवा मंच का कृत्रिम अंग शिविर, 412 दिव्यांग लाभान्वित
प्रबंधन ने कहा कि यह अभूतपूर्व सफलता केवल एक ऑफर नहीं, बल्कि पिछले 50 वर्षों से ग्राहकों द्वारा दिए गए अटूट विश्वास, प्रेम और सहयोग का प्रतिफल है। शिवराज लक्ष्मीचंद जैन ज्वेलर्स ने हमेशा शुद्धता, पारदर्शिता और नैतिक व्यापार मूल्यों को प्राथमिकता दी है। भविष्य में भी इसी परंपरा को और अधिक सशक्त रूप से आगे बढ़ाया जाएगा। प्रबंधन ने सभी ग्राहकों, परिवारजनों, व्यापार सहयोगियों एवं शुभचिंतकों का हृदय से आभार व्यक्त करते हुए कहा कि आने वाले समय में ग्राहकों को नवीन डिज़ाइन, उत्कृष्ट गुणवत्ता और भरोसेमंद सेवा प्रदान करने के लिए प्रतिबद्ध रहेंगे।
अब आपके लिए डेली हिंदी मिलाप द्वारा हर दिन ताज़ा समाचार और सूचनाओं की जानकारी के लिए हमारे सोशल मीडिया हैंडल की सेवाएं प्रस्तुत हैं। हमें फॉलो करने के लिए लिए Facebook , Instagram और Twitter पर क्लिक करें।



