शिवराज लक्ष्मीचंद जैन ज्वेलर्स का नेकलेस एवं बैंगल्स महोत्सव 20 मार्च तक

हैदराबाद, सोमाजीगुड़ा स्थित शिवराज लक्ष्मीचंद जैन ज्वेलर्स में चल रहे भव्य नेकलेस-बैंगल्स महोत्सव को ग्राहकों का जबरदस्त प्रतिसाद मिल रहा है। यह आयोजन आगामी 20 मार्च तक जारी रहेगा। सुबह से ही बड़ी संख्या में ग्राहक शोरूम पर पधारकर नवीनतम कलेक्शन का अवलोकन कर रहे हैं। विशेष रूप से शादी-विवाह के लिए खरीददारी करने वाले परिवारों की अच्छी खासी भीड़ देखने को मिल रही है।

महोत्सव में प्रदर्शित किए गए डिज़ाइनर नेकलेस सेट, ब्राइडल कलेक्शन, पारंपरिक राजस्थानी शैली के नेकलेस, हल्के वजन के मॉडर्न डिज़ाइन्स और आकर्षक बैंगल्स ग्राहकों को खूब पसंद आ रहे हैं। कई ग्राहक इन अद्वितीय डिज़ाइनों की सराहना करते हुए अपनी आगामी शादियों और पारिवारिक आयोजनों के लिए विशेष खरीददारी कर रहे हैं। शोरूम में इस अवसर पर देशभर के कुशल कारीगरों द्वारा तैयार किए गए एक्सक्लूसिव और लेटेस्ट डिज़ाइन्स प्रदर्शित किए गए हैं, जो परंपरा और आधुनिकता का सुंदर संगम प्रस्तुत करते हैं।

यह भी पढ़ें… लिंगमपल्ली में रंगों संग सजा गणगौर उत्सव, महिलाओं ने बिखेरा जलवा

विशेष रूप से ब्राइडल नेकलेस और मैचिंग बैंगल्स कलेक्शन ग्राहकों के आकर्षण का प्रमुख केंद्र बने हुए हैं। उल्लेखनीय है कि यह महोत्सव 20 मार्च तक आयोजित किया जा रहा है। अब इसमें केवल अंतिम चार दिन शेष रह गए हैं। शिवराज लक्ष्मीचंद जैन ज्वेलर्स की ओर से सभी सम्मानित ग्राहकों से विनम्र निवेदन किया गया है कि जिन्होंने अभी तक इस विशेष महोत्सव का लाभ नहीं लिया है, वे अवश्य पधारें और इस अनूठे कलेक्शन का अवलोकन करें।

साथ ही बाहर गांव के ग्राहकों से भी आग्रह किया गया है कि वे अपनी यात्रा की योजना बनाकर इस महोत्सव में जरूर शामिल हों और इस विशेष अवसर का लाभ उठाएँ। यह महोत्सव न केवल आकर्षक डिज़ाइनों का संगम है, बल्कि ग्राहकों को विश्वास, परंपरा और उत्कृष्ट कारीगरी का अनूठा अनुभव भी प्रदान कर रहा है।

अब आपके लिए डेली हिंदी मिलाप द्वारा हर दिन ताज़ा समाचार और सूचनाओं की जानकारी के लिए हमारे सोशल मीडिया हैंडल की सेवाएं प्रस्तुत हैं। हमें फॉलो करने के लिए लिए Facebook , Instagram और Twitter पर क्लिक करें।

Related Articles

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button