Jannah Theme License is not validated, Go to the theme options page to validate the license, You need a single license for each domain name.

अक्षय तृतीया पर शिवराज लक्ष्मीचंद जैन ज्वेलर्स ने पेश किया अद्वितीय संग्रह

हैदराबाद, भारतीय संस्कृति में अक्षय तृतीया को अत्यंत शुभ दिन माना जाता है। इस दिन जो भी शुभ कार्य, दान या खरीददारी की जाती है, वह अनंतकाल तक फलदायी मानी जाती है। विशेष रूप से सोने, चाँदी और रत्नों की खरीददारी इस दिन जीवन में स्थायी समृद्धि और सौभाग्य का प्रतीक मानी जाती है। इसी भावना के साथ शिवराज लक्ष्मीचंद जैन ज्वेलर्स ने प्रतिष्ठान पर गोल्ड, डायमंड और सिल्वर ज्वेलरी का अद्वितीय संग्रह प्रस्तुत किया।

परंपरा और आधुनिकता का समावेश करते हुए डिज़ाइनों में न केवल बारीकी से किया गया शिल्पकला का सौंदर्य झलकता है, बल्कि हर आभूषण में विश्वसनीयता और गुणवत्ता की गारंटी समाहित है। आज यहाँ गौतम सेहलोत द्वारा जारी प्रेस विज्ञप्ति के अनुसार, शिवराज लक्ष्मीचंद जैन ज्वेलर्स, सोमाजीगुड़ा द्वारा अक्षय तृतीया पर ग्राहकों के लिए एक भव्य और आकर्षक ऑफर पेश किया गया है।

यह भी पढ़ें… सात युवा समिति के जागरण हेतु भूमि पूजन संपन्न

अक्षय तृतीया पर विशेष छूट और आकर्षक ऑफर्स

विशेष छूट के तहत डायमंड ज्वेलरी पर आकर्षक ऑफर्स उपलब्ध हैं। साथ ही सिल्वर गिफ्ट आइटम्स जैसे पूजा थाली, सिक्के और अन्य भव्य उपहार वस्तुएँ विशेष मूल्य पर प्रस्तुत की जा रही हैं। उन्होंने बताया कि अवसर पर प्रत्येक खरीद पर विशेष उपहार दिया जाएगा। इसके अतिरिक्त पुराने गहनों पर आकर्षक बाय बैक और एक्सचेंज ऑफर भी उपलब्ध है, ताकि पुराने संग्रह को नए शुभ आभूषणों से सजाया जा सके। हमारी सभी ज्वेलरी बीआईएस हॉलमार्क प्रमाणित है।

साथ ही डायमंड ज्वेलरी अंतरराष्ट्रीय स्तर के सर्टिफिकेट के साथ उपलब्ध कराई जाती है, ताकि विश्वास को और मजबूत किया जा सके। उन्होंने बताया कि अक्षय तृतीया केवल त्यौहार नहीं, बल्कि जीवन में नई ऊर्जा, नई शुरुआत और अक्षय समृद्धि को आमंत्रित करने का अवसर है। इस विशेष दिन पर सोने या चाँदी की खरीद से जीवन में सुख, समृद्धि, स्वास्थ्य और सफलता की वृद्धि मानी जाती है। इसी सौभाग्य के अवसर पर आप सभी ग्राहकों से अनुरोध है कि अंतिम दो दिनों में शोरूम पर आकर सुनहरे अवसर का लाभ उठाएँ।

अब आपके लिए डेली हिंदी मिलाप द्वारा हर दिन ताज़ा समाचार और सूचनाओं की जानकारी के लिए हमारे सोशल मीडिया हैंडल की सेवाएं प्रस्तुत हैं। हमें फॉलो करने के लिए लिए Facebook , Instagram और Twitter पर क्लिक करें।

Related Articles

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button