बढ़ते दाम के बीच शिवराज लक्ष्मीचंद जैन ज्वेलर्स में ग्राहकों की उमड़ी भीड़

हैदराबाद, सोने और चांदी के दामों में संभावित तेज बढ़ोत्तरी की चर्चाओं के बीच सोमाजीगुड़ा स्थित शिवराज लक्ष्मीचंद जैन ज्वेलर्स में आयोजित ग्रैंड सेल में ग्राहकों की भारी भीड़ उमड़ रही है। आज यहाँ जारी प्रेस विज्ञप्ति के अनुसार, पारंपरिक एवं डिजाइनर आभूषणों के लिए प्रसिद्ध शिवराज लक्ष्मीचंद जैन ज्वेलर्स में चलाए जा रहे विशेष प्रमोशनल एवं गोल्ड एक्सचेंज ऑफर के अब केवल अंतिम दो दिन शेष रह गए हैं, जिससे ग्राहकों के बीच खरीददारी को लेकर स्पष्ट उत्साह दिखाई दे रहा है।

इस विशेष ऑफर के अंतर्गत ग्राहक 22 कैरेट 916 हॉलमार्क गोल्ड ज्वेलरी पर 100 प्रतिशत शुद्ध सोने के रेट का लाभ उठा रहे हैं। वर्षों से रखे पुराने, टूटे, कम उपयोग में आने वाले अथवा डेड गोल्ड को ग्राहक बिना किसी कटौती के नई, आधुनिक और ट्रेंडिंग डिज़ाइनर ज्वेलरी में बदल रहे हैं। इससे न केवल गहनों को नई पहचान मिल रही है, बल्कि ग्राहकों को मौजूदा रेट पर अधिक मूल्य भी प्राप्त हो रहा है।

आगामी विवाह सीजन, निवेश की बढ़ती रुचि और रेट लॉक करने के अवसर को देखते हुए ग्राहक अभी निर्णय लेना अधिक सुरक्षित मान रहे हैं। शोरूम में विशेष रूप से ब्राइडल ज्वेलरी, एक्सचेंज काउंटर और इन्वेस्टमेंट ज्वेलरी सेक्शन में लगातार भीड़ बनी हुई है। ग्राहकों का कहना है कि सीमित अवधि, पारदर्शी एक्सचेंज प्रक्रिया और वर्षों से बना विश्वास इस ऑफर को और भी आकर्षक बना रहा है।

वहीं प्रबंधन के अनुसार अंतिम दिनों में एक्सचेंज और रेट लॉक की मांग में उल्लेखनीय बढ़ोत्तरी दर्ज की गई है। प्रबंधन ने स्पष्ट किया है कि यह विशेष प्रमोशनल एवं एक्सचेंज ऑफर केवल 26 जनवरी तक ही वैध है, जिसके बाद शर्तों में परिवर्तन संभव है। ग्राहकों से आग्रह किया गया है कि वे अंतिम दो दिनों का लाभ उठाकर समय रहते अपने रेट सुरक्षित करें और पुराने गहनों को नई चमक दें।

अब आपके लिए डेली हिंदी मिलाप द्वारा हर दिन ताज़ा समाचार और सूचनाओं की जानकारी के लिए हमारे सोशल मीडिया हैंडल की सेवाएं प्रस्तुत हैं। हमें फॉलो करने के लिए लिए Facebook , Instagram और Twitter पर क्लिक करें।

Related Articles

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button