उत्तर प्रदेश में उप प्रबंधक की हत्या के मामले में एसएचओ लाइन हाजिर

मुजफ्फरनगर (उप्र), उत्तर प्रदेश के मुजफ्फरनगर के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक (एसएसपी) ने टोल प्लाजा के उप प्रबंधक के कथित अपहरण और हत्या के मामले में लापरवाही बरतने के आरोप में छपार थाने के प्रभारी निरीक्षक (एसएचओ) को लाइन हाजिर (पुलिस लाइन से संबद्ध) कर दिया है।

पुलिस के अनुसार 18 सितंबर की रात दिल्ली-देहरादून राष्ट्रीय राजमार्ग पर छपार टोल प्लाज़ा पर बदमाशों ने उप प्रबंधक अरविंद पांडेय का अपहरण कर उनकी चाकू मारकर हत्या कर दी, जबकि प्रबंधक मुकेश चौहान हमले में घायल हो गए।

यह भी पढ़े: पसंद की शादी से इनकार : पिता ने बेटी की गला दबाकर हत्या की

एसएसपी संजय कुमार ने बताया कि छपार थाने के एसएचओ नागेंद्र सिंह को टोल प्लाजा के उप प्रबंधक की हत्या के मामले में कर्तव्य में लापरवाही बरतने के आरोप में लापुलिस ने बताया कि भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) अधिनियम की विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज किया गया है और घटना के सिलसिले में छह लोगों को गिरफ्तार किया गया है। इन हाजिर कर दिया गया है और मोहित कुमार को छपार थाने में नए एसएचओ के रूप में तैनात किया गया है। (भाषा)

अब आपके लिए डेली हिंदी मिलाप द्वारा हर दिन ताज़ा समाचार और सूचनाओं की जानकारी के लिए हमारे सोशल मीडिया हैंडल की सेवाएं प्रस्तुत हैं। हमें फॉलो करने के लिए लिए Facebook , Instagram और Twitter पर क्लिक करें।

Related Articles

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button