ओरा के साथ श्री जगदम्बा पर्ल्स का प्रयोगशाला में विकसित हीरा बाजार में प्रवेश

हैदराबाद, हैदराबाद के प्रतिष्ठित आभूषण ब्रांड, श्री जगदंबा पर्ल्स ने आज के आधुनिक पसंद के अनुसार डिज़ाइन किए हीरे के आभूषणों के समकालीन संग्रह ओरा के लॉन्च के साथ प्रयोगशाला में विकसित हीरे (एलजीडी) के बाजार में कदम रखा है।

यहाँ जारी विज्ञप्ति के अनुसार, श्री जगदंबा पर्ल्स भारत के आभूषण उद्योग में धरोहर के रूप में पहचान रखता है। इसका प्रारंभ हैदराबाद में निजाम युग के दौरान 1924 में हुआ था। मोती, रत्न, सोने और हीरे के गहनों में शिल्प कौशल में विशेष पहचान बनायी है।

आधुनिक भारतीय महिला के लिए बना ‘ओरा’ हीरे का नया स्टाइल

श्री जगदंबा पर्ल्स के मैनेजिंग पार्टनर अवनीश अग्रवाल ने बताया कि प्रयोगशाला में विकसित हीरे वैश्विक आभूषण उद्योग को बदल रहे हैं, जिसका बाजार 2033 तक 10,000 करोड़ रुपये को पार करने का अनुमान है। ओरा का लॉन्च परंपरा और आधुनिकता के सामंजस्यपूर्ण मिश्रण के प्रतिनिधित्व के रूप में किया गया है।

उन्होंने बताया कि ओरा पारंपरिक हीरे के लिए शानदार विकल्प है। प्रयोगशाला में विकसित हीरे अपने खनन समकक्षों से प्रतिभा और स्थायित्व में मेल खाते हैं। साथ ही नैतिक और पर्यावरण के प्रति जागरूक विकल्प प्रदान करते हैं। नए युग के उपभोक्ताओं में इसकी मांग तेज़ी से बढ़ी है।

अवनीश अग्रवाल ने बताया कि ओरा के साथ वे आधुनिक भारतीय महिला और आभूषण के प्रति उसके विकसित स्वाद को ध्यान में रखते हुए डिजाइन और स्थिरता के एक नए आयाम में प्रवेश कर रहे हैं। यह संग्रह सुंदरता के उत्सव के साथ-साथ आभूषणों के भविष्य की ओर एक सचेत कदम है।

अब आपके लिए डेली हिंदी मिलाप द्वारा हर दिन ताज़ा समाचार और सूचनाओं की जानकारी के लिए हमारे सोशल मीडिया हैंडल की सेवाएं प्रस्तुत हैं। हमें फॉलो करने के लिए लिए Facebook , Instagram और Twitter पर क्लिक करें।

Related Articles

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button