श्री आई माताजी मंदिर बडेर : होलिका और ढूँढ उत्सव में गेर नृत्य का रंगारंग माहौल

हैदराबाद, संगारेड्डी स्थित श्री आई माताजी मंदिर बडेर में रंगारंग गेर नृत्य व ढूँढ उत्सव धूमधाम से मनाया गया। मंदिर के अध्यक्ष प्रभुराम हाम्बड़ और सचिव पिताराम चोयल द्वारा जारी प्रेस विज्ञप्ति के अनुसार, समाज बंधुओं के सान्निध्य में होलिका रोपण के साथ उत्सव का शुभारंभ हुआ। इसके तहत प्रतिदिन रंग-बिरंगी वेशभूषा में गेरियों ने चंग की थाप नृत्य प्रस्तुत किया। महिला मंडल अध्यक्ष संतोष परिहारिया और सचिव लीला परिहार के नेतृत्व में महिलाओं ने फाल्गुनी लूर पर नृत्य किया।

बच्चों के लिए विशेष ढूँढ उत्सव का आयोजन किया गया। अवसर पर संचार मंत्री रतनलाल काग ने महिला गेरियों को उत्कृष्ट प्रदर्शन पर छाते भेंट कर सम्मानित किया। ढूँढ में शामिल बच्चों को समाज के पदाधिकारियों द्वारा खिलौने और गेरियों को पुरस्कार प्रदान किए गए।

यह भी पढ़ें… टीबी रोगियों की सहायता के लिए ‘प्रॉजेक्ट ओजस’ प्रारंभ

अवसर पर मनोनीत सदस्य रूगाराम परिहारिया, घीसाराम काग, रमेश काग, नवयुवक मण्डल अध्यक्ष सुरेश परिहारिया, स सचिव थानाराम राठौड़, गेर कप्तान चेनाराम काग, उपकप्तान गेनाराम बर्फा व अन्य उपस्थित थे। कार्यक्रम में सभी के लिए अल्पाहार एवं भोजन प्रसादी की व्यवस्था मंदिर प्रांगण में की गयी।

अब आपके लिए डेली हिंदी मिलाप द्वारा हर दिन ताज़ा समाचार और सूचनाओं की जानकारी के लिए हमारे सोशल मीडिया हैंडल की सेवाएं प्रस्तुत हैं। हमें फॉलो करने के लिए लिए Facebook , Instagram और Twitter पर क्लिक करें।

Related Articles

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button