श्री ब्यावर वेल्फेयर असोसिएशन ने मनाया होली मिलन
हैदराबाद, श्री ब्यावर वेल्फेयर असोसिएशन के तत्वावधान में ब्यावर प्रवासियों का होली मिलन सिकंदराबाद स्थित बांठिया गार्डन में उत्साह के साथ संपन्न हुआ। यहां संघ द्वारा जारी प्रेस विज्ञप्ति के अनुसार, कार्यक्रम में विशेष रूप से इस बार ब्यावर की मशहूर ऐतिहासिक बादशाह सवारी का आयोजन किया गया। संगठन के सदस्यों ने बड़े ही उमंग और उत्साह के साथ इस सवारी में भाग लेकर आपस में गुलाल लगाया।









बादशाह बने संजय मेहता और उमेश नाहर ने सदस्यों के साथ आओ बादशाह की धुन पर गुलाल खेल कर खुशी का इजहार किया। बीरबल बने राजेश पदावत और अरविंद खिंवसरा ने नृत्य प्रस्तुत कर माहौल को संगीतमय बना दिया। इससे पहले सदस्यों ने ठंडाई का लुफ्त उठाते हुए एक-दूसरे को होली की शुभकामनाएँ दीं। पारस डोसी ने मंच का संचालन करते हुए अक्षय अलिजार के साथ मिलकर ब्लास्ट द बैलून, स्पंज द वॉटर एवं अन्य प्रकार के गेम खिलाकर सदस्यों का मनोरंजन किया।
बादशाह की सवारी के पश्चात गरबा प्रतियोगिता का आयोजन भी किया गया, जिसमें महिला मंडल ने प्रथम स्थान प्राप्त किया तथा अभिनंदन एवं टीम ने द्वितीय स्थान प्राप्त किया। तत्पश्चात सदस्यों ने पारंपरिक गेर खेल कर अपनी सांस्कृतिक विरासत को जीवंत किया। सभी के लिए स्वादिष्ट भोजन की व्यवस्था की गई।
यह भी पढ़ें… माहेश्वरी मंडल हैदराबाद (उत्तर) का गणगौर उत्सव संपन्न
महावीर जन्म कल्याण के संयोजक और कार्यकारिणी सदस्यों की उपस्थिति
कार्यक्रम में भंवरी बाई मूलचंद अनिल कुमार सुनील कुमार कावड़िया, सुरेंद्र कुमार सौरभ, शुभम कावड़िया, महेंद्र कुमार नरेंद्र सुरेंद्र, जिनेंद्र, मनोज लुंकड़, नवरत्नमल रिखबचंद, राहुल मेहता, दीपक कुमार, जयेश कुमार मोदी परिवार का विशेष सहयोग रहा। कार्यक्रम में पधारे श्री जैन सेवा संघ के महामंत्री विमल मुथा एवं महावीर जन्म कल्याण के प्रधान संयोजक सुनील कावड़िया, दिलीप सेठिया, दिलीप भंडारी एवं कार्यकारिणी सदस्यों का स्वागत शॉल एवं माल्यार्पण द्वारा किया गया।
कार्यक्रम के अंत में संगठन के अध्यक्ष देवराज कोठारी और मंत्री अरविंद खिवसरा, संयोजक सुशील जामड़, सुनील कावड़िया, रिखब मेहता, दीपक सांखला, दीपक मोदी ने सभी का आभार व्यक्त किया। अवसर पर लाभचंद्र रांका, सुरेंद्र भंडारी, सज्जन राज कोठारी, राकेश सांखला, जितेंद्र जैन, भागीरथ चावड़ा, सुशील पीपाड़ा, सुरेश पीपाड़ा, महेंद्र लुंकड़, गुमान नाहर, सुरेंद्र कावड़िया, मुन्नालाल अलिजार, संजय खिंवसरा, नवरत्न मल मेहता, सुरेश मेहता, सूर्यप्रकाश नाबरिया, मुकेश चौरड़िया, सुरेश भंसाली, पारस कोठारी, राजकुमार सुराणा, जुबिन, जरीन रांका, अनिल तातेड़, महावीर तातेड़, राजेश टोडरवाल, नरेंद्र लुंकड़, विनय कोठारी, भागचंद डोसी, अशोक सुराणा, नेमीचंद डोसी, मांगीलाल चावड़ा, नरसिंग चावड़ा, हेमंत चौहान, तनुज टावरी, अनिल पीपाड़ा, प्रवीण खिंवसरा, अनिल कावड़िया, जिनेन्द्र, नीलेश, सुनील पीपाडा, कैलाश पीपाड़ा, मुकेश बोहरा, निकेत कोठारी, राकेश श्रीश्रीमाल, पूजा रांका, हेमा तातेड़, शीतल सांखला आदि उपस्थित थे।
अब आपके लिए डेली हिंदी मिलाप द्वारा हर दिन ताज़ा समाचार और सूचनाओं की जानकारी के लिए हमारे सोशल मीडिया हैंडल की सेवाएं प्रस्तुत हैं। हमें फॉलो करने के लिए लिए Facebook , Instagram और Twitter पर क्लिक करें।



