मोगलपुरा में श्री हनुमान जन्मोत्सव 2 अप्रैल को

हैदराबाद, श्री पीपलेश्वर हनुमान साईं मंदिर मोगलपुरा, चारमीनार में श्री हनुमान जन्मोत्सव कार्यक्रम गुरुवार, 2 अप्रैल को मनाया जाएगा। प्रेस विज्ञप्ति अनुसार, श्री हनुमान जन्मोत्सव के अंतर्गत सुबह 6 बजे अभिषेक, सुबह 6:30 बजे हवन पूजा, सुबह 7:02 बजे आरती, दोपहर 12:01 बजे प्रसाद का आयोजन होगा।

शाम 7:02 बजे मंदिर परिसर से श्री हनुमानजी की सवारी (शोभा यात्रा) ऐतबार चौक, अलीजा कोटला स्थित श्री रणछोड़जी मंदिर तक जाएगी। भजन कार्यक्रम रात्रि 9 से 11:30 बजे तक होगा और रात्रि 12 बजे महाआरती की जाएगी। मंदिर के महाराज विकास शुक्ला और संयोजिका प्रियंका शुक्ला ने भक्तों से अधिकाधिक संख्या में कार्यक्रम में भाग लेने का आग्रह किया है।

यह भी पढे़: वीर हनुमान विजय यात्रा 12 अप्रैल को

अब आपके लिए डेली हिंदी मिलाप द्वारा हर दिन ताज़ा समाचार और सूचनाओं की जानकारी के लिए हमारे सोशल मीडिया हैंडल की सेवाएं प्रस्तुत हैं। हमें फॉलो करने के लिए लिए Facebook , Instagram और Twitter पर क्लिक करें।

Related Articles

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button