श्री जिनमणिप्रभ सूरीश्वरजी म.सा. का मनाया गया अवतरण दिवस

हैदराबाद, अखिल भारतीय खरतरगच्छ युवा परिषद त्रयनगर और अखिल भारतीय खरतरगच्छ महिला परिषद हैदराबाद द्वारा खरतर गच्छाधिपति आचार्य जिनमणि प्रभ सूरीश्वरजी म.सा. का 66वाँ अवतरण दिवस मनाया गया। प्रशांत श्रीश्रीमाल द्वारा जारी प्रेस विज्ञप्ति अनुसार, श्री महावीर स्वामी जैन श्वेताम्बर संघ मंदिर, फीलखाना से कारवान दादावाड़ी तक पैदल यात्रा का आयोजन किया गया। बेगम बाजार छतरी स्थित गौशाला में चारे और कबूतरों को दाना अर्पित कर जीव दया का कार्यक्रम आयोजित किया गया।

जैन आचार्य जिनमणि प्रभ सूरीश्वरजी का अवतरण दिवस समारोह

कारवान दादावाड़ी में प्रभु शांतिनाथजी के दर्शन-वंदन के पश्चात दादा गुरुदेव को 66 लड्डू अर्पित किए गए। सामूहिक नवकार महामंत्र एवं इकतीसा पाठ का जाप कर दादा गुरुदेव से आचार्यश्री के शतायु की कामना की गई। विश्व में प्रथम बार जैन धर्म के प्रथम दादा गुरुदेव जिनदत्तसूरीजी म.सा. का चादर महोत्सव शुक्रवा, 6, शनिवार 7 व रविवार, 8 मार्च को जैसलमेर में आयोजित किया जाएगा। इस निमित्त पूरे विश्व में 1 करोड़ 8 लाख गुरु इकतीसा का जाप 7 मार्च को सुबह 11.30 से 12.30 बजे तक किया जाएगा। कार्यक्रम के बैनर का विमोचन अवसर पर किया गया। आचार्यश्री का आगामी 2026 का चातुर्मास कारवान दादावाड़ी में होगा।

यह भी पढ़ें… मठों और पीठों पर हमले बर्दाश्त नहीं : विहिप

कार्यक्रम में आगामी चातुर्मास समिति के प्रधान संयोजक कुशल कांकरिया, पवन पांड्या, सुशील संचेती, छाया कांकरिया, ज्ञान वाटिका के मुख्य विक्रम ढड्ढा, खरतरगच्छ जैन श्री संघ, फीलखाना के भंवरलाल छाजेड़, राणमल बोकाड़िया, कांतिलाल संकलेचा, सुखराज कांकरिया, युवा परिषद प्रांतीय अध्यक्ष अशोक संकलेचा, अध्यक्ष रमेश पारख, उपाध्यक्ष दिनेश बोकाड़िया, मंत्री कपिल झाबक, सहमंत्री विवेक हुंडिया, कोषाध्यक्ष श्रवण छाजेड़, अशोक रामपुरिया, मनीष श्रीश्रीमाल, सुरेश संकलेचा, युवा परिषद कोत्तागुडेम के अध्यक्ष रमेश रांका, दिनेश छाजेड़, अशोक छाजेड़, मुकेश छाजेड़, संदीप तातेड़, उत्तम संकलेचा, महावीर ललवानी, विपिन बांठिया, महिला परिषद अध्यक्ष अनीता श्रीश्रीमाल, मंत्री आभा झाबक ओर परिषद की सदस्यों की उपस्थिति रही।

अब आपके लिए डेली हिंदी मिलाप द्वारा हर दिन ताज़ा समाचार और सूचनाओं की जानकारी के लिए हमारे सोशल मीडिया हैंडल की सेवाएं प्रस्तुत हैं। हमें फॉलो करने के लिए लिए Facebook , Instagram और Twitter पर क्लिक करें।

Related Articles

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button