श्री महावीर स्वामी जिनालय का प्रतिष्ठा महोत्सव 22 अप्रैल से

हैदराबाद, वरिष्ठ नागरिक केसरी क्लब एवं अंतरराष्ट्रीय मानव मिलन तथा नवकार धाम चैरिटेबल ट्रस्ट के संयुक्त तत्वावधान में रामकोट स्थित कीमती भवन में जैन रत्न मीना मुथा के सभापतित्व में बैठक आयोजित की गई। क्लब के चेयरमैन हर्ष कुमार मुणोत एवं महामंत्री सीमा सिंघी द्वारा जारी प्रेस विज्ञप्ति के अनुसार, नवकार महामंत्रोचार के पश्चात वरिष्ठ नागरिक केसरी क्लब के चेयरमैन एवं नवकार धाम के ट्रस्टी हर्ष कुमार मुणोत ने सभी का स्वागत किया।

सीमा सिंघी ने विगत बैठक के मिनट्स का वाचन किया। कोषाध्यक्ष नीलम सेठी ने भोनगीर भ्रमण के संबंधित आय-व्यय का ब्यौरा प्रस्तुत किया, जिसे सर्वसम्मति से स्वीकृति प्रदान की गई। अवसर पर जून माह में वरिष्ठ नागरिकों के लिए कार्यक्रम आयोजित करने का निर्णय लिया गया। हर्ष कुमार मुणोत ने कहा कि कुलपाक तीर्थ के समीप नवकार धाम का निर्माण कार्य पूरा हो गया है।

जयपुर से आने वाली प्रतिमाओं का जिनालय में प्रवेश 28 फरवरी

श्री महावीर स्वामी जिनालय के प्रतिष्ठा महोत्सव का आयोजन 22 से 26 अप्रैल तक होगा। वरिष्ठ नागरिक केसरी क्लब के सदस्य भी इस कार्यक्रम में आमंत्रित होंगे। उन्होंने बताया कि शनिवार, 28 फरवरी को जयपुर से आनेवाली प्रतिमाओं का जिनालय में प्रवेश होगा। प्रतिष्ठा महोत्सव में चंद्रयश विजयजी म.सा., जिनभद्र विजयजी म.सा. का सान्निध्य प्राप्त होगा। 28 फरवरी के प्रतिमाओं के प्रवेश कार्यक्रम तथा अप्रैल माह में आयोजित होने वाले प्रतिष्ठा महोत्सव के लिए नवकार धाम श्राविका मंडल का बैठक में गठन किया गया और जैन रत्न मीना मुथा को प्रमुख संयोजिका की जिम्मेदारी दी गई। मुथा ने महिलाओं से श्राविका मंडल से जुड़ने की अपील की।

बैठक में जे. पारसमल कटारिया, नरेश श्रीश्रीमाल, प्रेमचंद मरलेचा, जतनदेवी कांकरिया, नीरज सुराणा, हंसा सावड़िया, सविता रायसोनी, देवबाला लोढ़ा, संतोष गांधी मेहता, पिस्ता देवी तातेड़, चंद्रलेखा कोठारी, ज्योति, सीमा मेहता ने भाग लिया। मीना मुथा ने बैठक का संचालन किया। सहमंत्री प्रेम मरलेचा के धन्यवाद ज्ञापन के साथ बैठक संपन्न हुई।

अब आपके लिए डेली हिंदी मिलाप द्वारा हर दिन ताज़ा समाचार और सूचनाओं की जानकारी के लिए हमारे सोशल मीडिया हैंडल की सेवाएं प्रस्तुत हैं। हमें फॉलो करने के लिए लिए Facebook , Instagram और Twitter पर क्लिक करें।

Related Articles

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button