श्री मेहंदीपुर बालाजी सेवा मंडल ने मनाया हनुमान जन्मोत्सव

हैदराबाद, श्री मेहंदीपुर बालाजी सेवा मंडल, हैदराबाद तेलंगाना के तत्वावधान में हनुमान जन्मोत्सव पर आयोजित जागरण में गायकों ने भजनों की गंगा बहाई।

जारी प्रेस विज्ञप्ति के अनुसार, अत्तापुर स्थित एसएनसी कन्वेंशन में मंडल द्वारा आयोजित जागरण में हनुमानजी का भव्य दरबार सजाया गया, जिसके दर्शन भक्तों ने कतारबद्ध होकर किए। बरेली की अंजलि द्विवेदी, कानपुर के श्रेष्ठ दीक्षित, नगर के सागर व्यास और रोहन जोशी ने भजनों की गंगा बहाकर वातावरण को भक्ति के रंग में रंग दिया।

अवसर पर काचीगुड़ा स्थित श्री श्याम मंदिर के महाराज गणेश लालजी शर्मा, परमानंद बंसल, सुभाष अग्रवाल, श्री पहाड़ी श्याम मंदिर के चेयरमैन अरुण डाकोतिया, भाजपा नेता लड्डू यादव, कालू सिंह सहित अन्य का स्वागत मंडल के सदस्यों द्वारा किया गया। मंडल ने कार्यक्रम को भव्य रूप से सफल बनाने के लिए सभी संस्थाओं के सदस्यों का आभार व्यक्त किया।

यह भी पढ़ें… जैन सेवा संघ के रक्तदान शिविर में 138 लोगों ने किया दान

कार्यक्रम में मंडल के गोविंद अग्रवाल, सुभाषचंद अग्रवाल, अनिल अग्रवाल, रोहित अग्रवाल, नितेश चौधरी (लड्डू भाई), राकेश अग्रवाल, देवीदयाल अग्रवाल, सुभाष अग्रवाल, मधुर अग्रवाल, मनीष अग्रवाल, राहुल अग्रवाल, मोहित अग्रवाल, हार्दिक अग्रवाल, मनीष अग्रवाल, भावेश अग्रवाल, जयप्रकाश राठी, दीपक अग्रवाल, अनिल कुमार जैन, गुणेश सोमानी, दीपक कुमार, महेंद्र जैन, निमित मित्तल, लक्ष अग्रवाल व अन्य सदस्यों ने योगदान प्रदान किया।

अब आपके लिए डेली हिंदी मिलाप द्वारा हर दिन ताज़ा समाचार और सूचनाओं की जानकारी के लिए हमारे सोशल मीडिया हैंडल की सेवाएं प्रस्तुत हैं। हमें फॉलो करने के लिए लिए Facebook , Instagram और Twitter पर क्लिक करें।

Related Articles

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button