श्री राजस्थानी नव जागृति मंच एवं महिला मंडल का गणगौर महोत्सव संपन्न

Ad

हैदराबाद, श्री राजस्थानी नव जागृति मंच एवं श्री राजस्थानी नव जागृति मंच महिला मंडल के तत्वावधान में गणगौर शोभायात्रा एवं महोत्सव का धूमधाम से आयोजन किया गया। आज यहां संस्था के प्रचार मंत्री श्याम अग्रवाल द्वारा जारी प्रेस विज्ञप्ति के अनुसार, श्री जगन्नाथ मंदिर, रामबाग से गणगौर शोभायात्रा प्रारम्भ होकर अत्तापुर के विभिन्न मार्गो से होती हुई कार्यक्रम स्थल श्रीराम मंदिर रामबाग पहुँची, जहाँ गणगौर की सवारी का भव्य स्वागत किया गया।

गणगौर शोभायात्रा के तहत शोभायात्रा का स्वागत गोविन्द लाल असावा परिवार एवं सुन्दरकाण्ड परायण समिति द्वारा किया गया। श्रीराम मंदिर में दीप प्रज्वलन कर कार्यक्रम का शुभारम्भकिया गया। कार्यक्रम के उद्घाटनकर्ता गोपाल बल्दवा, मुख्य अतिथि अमृत कुमार जैन, विशेष अतिथि गोपाल जाजू, संगीता जाजू, निशिता कौशिक का संस्था द्वारा शॉल, हार द्वारा सम्मान किया गया। महिला मण्डल संयोजिका गौरजा इन्नानी द्वारा सभागार को संबोधित कर अभिवादन किया गया।

संस्था अध्यक्ष सुरेश कुमार मोदी ने समाज के सभी भामाशाहों को राजस्थानी शिक्षा समिति अत्तापुर से जुड़ कर और सहयोग कर शिक्षा के क्षेत्र में समाज के बालक-बालिकाओं को आगे बढ़ाने में सहयोग के लिए एवं समाज को संगठित रहने और समाज की संस्था से सभी अत्तापुर वासियों को जुड़ने की अपील की।

सम्मान, सांस्कृतिक रंग और तम्बोला से सजा आयोजन

संस्था के सरंक्षक नारायण दास हेडा (शतदल), गोपाल बल्दवा, अमृत कुमार जैन, गोपाल जाजू ने भी अपने संबोधन में संस्था की गतिविधियों में सदैव सहयोग का आश्वासन दिया। निशिका कौशिक ने संबोधन में शिक्षा के साथ धर्म और परम्पराओं की शिक्षा पर भी जोर दिया। इसके पश्चात अत्तापुर महिला सत्संग समिति संयोजक ज्योति शर्मा, श्री माहेश्वरी महिला मंडल से अंजू सोमाणी, राधे राधे ग्रुप से भारती करवा का सम्मान किया गया।

सांस्कृतिक कार्यक्रम के तहत जगन्नाथ भगवान के विषय पर उत्कृष्ट नृत्य बालक बालिकाओं एवं महिला मंडल सदस्यों ने प्रस्तुत किया जिसमें आद्या, हिमांगी व्यास, अन्वी इनानी, तुलसी राठी, दीक्षा सारडा, वंशिका पाराशर, विया भंडारी, कायरा इनानी, कार्तिक, यामी शर्मा, अरुणा शर्मा, चहक शर्मा, कोमल शर्मा, प्रियंका, अश्विनी पाराशर, श्वेता पाराशर, कनक पाराशर, रिशिका बंग, रिद्धि इन्नानी, रिद्धि चांडक, काव्या व्यास, अदिति झंवर, मनमयी चांडक, मानसी साबू, चेतना शर्मा, आयुषी शर्मा, हर्षिता शर्मा, अर्चना बूब, शिल्पा द्वारकानी, पूनम तोष्नीवाल, प्रीति झंवर, रंजीता तोष्नीवाल, सुमन कासट आदि ने भाग लिया।

तत्पश्चात सोना चांदी तम्बोला का आयोजन किया गया जिसके प्रायोजक वेद ज्वेलर्स, शिवराज लक्ष्मीचंद ज्वेलर्स एवं महेश्वरी ज्वेलर्स रहे। तम्बोला में प्रथम पारितोषिक राजकुमारी सारडा एवं दूसरा पारितोषिक उमा नावंदर को मिला। अवसर पर लक्की ड्रॉ का भी आयोजन किया गया। कार्यक्रम संयोजन प्रमिला गिल्डा, श्वेता बंग, ज्योति जोशी, विद्या पंडित एवं मंच का संचालन पूजा सोनी, मनीषा मोदी व रामदेव राठी ने किया।

बड़ी संख्या में पदाधिकारी व समाजजन रहे उपस्थित

अवसर पर परामर्शदाता बाबूलाल जोशी, जुगल किशोर पारिक, श्रीकिशन पंचारिया, लक्ष्मी निवास सारडा, रमेशचंद गिल्डा, विजय कुमार व्यास, उपाध्यक्ष रमेश कुमार लद्दड़, श्रवण कुमार व्यास, परामर्शदाता बाबूलाल जोशी, जुगल किशोर पारिक, श्रीकिशन पंचारिया, लक्ष्मी निवास सारडा, रमेशचंद गिल्डा, विजय कुमार व्यास, उपाध्यक्ष रमेश कुमार लद्दड़, श्रवण कुमार व्यास, सहमंत्री पन्नालाल शर्मा, प्रकाश भाटी, प्रचार मंत्री श्याम अग्रवाल, संगठन मंत्री प्रेम कुमार तोष्नीवाल, भगवान व्यास, कार्यकारिणी सदस्य अरुण कुमार शर्मा, श्रीराम पुरोहित, श्रीगोपाल सारडा, सुनील कुमार भूत, चन्द्रप्रकाश बंग, मीठालाल प्रजापत, सत्यनारायण फोगला, विकास अग्रवाल, नरेंद्र कुमार शर्मा, रामप्रकाश दरक, महेश कुमार शर्मा, अशोक शर्मा, नरसिंह सारडा, सत्यप्रिय जाजू, श्रीकांत जोशी, विलास व्यास, राजेश कुमार शर्मा, रामेश्वर लाल जांगिड, शिवप्रसाद चौबे, स्वास्थ्य एवं शिक्षा समिति-मनीष कुमार अग्रवाल, अभिषेक अग्रवाल, गोविन्द राज अग्रवाल, लीलाधर दाधीच, लोकेश पित्ती, गिरिराज करवा, सांस्कृतिक कार्यक्रम समिति के धर्मेन्द्र जोशी, गणेश बियाणी, मूलचंद शर्मा, संतोष कुमार दरगड, पवन कुमार सारडा, गणपत सिंह राजपुरोहित, प्रचार प्रसार समिति के रामप्रसाद रिणवा, जयप्रकाश बंग, संजय गुप्ता, शंकर अग्रवाल, पवन कुमार राठी, आनंद राज राठी, सत्यनारायण रोहिवाल, सदस्यता अभियान समिति राजेन्द्र अग्रवाल (दादरीवाले), पुरुषोत्तम कडेल, श्रीकांत मित्तल, विजय कुमार गोलर प्रजापत, संतोष कुमार अग्रवाल, शिव कुमार तिवारी, खेलकूद कार्यक्रम समिति के दिनेश कुमार शर्मा, राजेश करवा, जय प्रकाश मालानी, दीपेश शर्मा, मनीष कुमार शर्मा (शीतलवाले), रमेश कुमार राज पुरोहित, आशीष भाटी, पवन कुमार नालपुरिया, अशोक जालान, महिला मण्डल कार्यकारिणी से शांता जोशी, कलावती बंग, शीतल शर्मा, अर्चना पंचारिया, मालती खंडेलवाल, अर्चना चांडक, पूजा सोनी, अनुसूया शर्मा, अरुणा शर्मा, ज्योति व्यास, प्रमिला राठी, रेखा जाजू, अनिता शर्मा, सरला डागा, विजयलक्ष्मी मूंदड़ा, गायत्री पंचारिया, मनीषा मोदी, पायल इनाणी, संगीता शर्मा, सीमा कौशिक, आशा पारीक, कोमल बहिवाल, कमला शर्मा, रेखा लद्दड़, अल्का दाधीच, प्रियांशु बिरला, सरिता अग्रवाल, शांति व्यास, सुलोचना खंडेलवाल एवं समाज के गणमान्य उपस्थित रहे।

अब आपके लिए डेली हिंदी मिलाप द्वारा हर दिन ताज़ा समाचार और सूचनाओं की जानकारी के लिए हमारे सोशल मीडिया हैंडल की सेवाएं प्रस्तुत हैं। हमें फॉलो करने के लिए लिए Facebook , Instagram और Twitter पर क्लिक करें।

Ad

Related Articles

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button