संगम लंगर हौज में श्रीराम नवमी उत्सव आरंभ

Ad

हैदराबाद, श्री रामचन्द्रजी मठ संगम लंगर हाउस में श्रीराम नवमी उत्सव भव्यता से आरंभ हुआ, जो आगामी 28 मार्च तक जारी रहेगा।

संगम मठ में श्रीश्रीश्री 108 महामंडलेश्वर महंत राहुलदास बाबाजी महाराज के सान्निध्य में श्रीराम नवमी उत्सव के तहत पूजा-अर्चना की गई, जिसमें बड़ी संख्या में भक्तों ने भाग लिया। रात्रि में भव्य पालकी सेवा निकाली गई। उत्सव के अंतर्गत शनिवार, 21 मार्च को श्री श्रीनिवास कल्याण उत्सव शाम 7.01 से आयोजित किया जाएगा। रविवार, 22 मार्च को श्री लक्ष्मी नरसिम्हा कल्याण उत्सव शाम 7.01 बजे से, 24 मार्च को श्री महालक्ष्मी होम शाम 7.01 बजे से, 25 मार्च को श्री सुदर्शन होम व श्री लक्ष्मी नारायण कल्याण उत्सव शाम 7.01 बजे शे, 26 मार्च को शाम 5 बजे से श्री हल्दी की रस्म, 27 मार्च को सुबह 10 बजे से श्री सीताराम कल्याणोत्सव का आयोजन किया जाएगा।

यह भी पढ़ें… उगादि पर केटीआर ने किया पंचांग का श्रवण

शाम 7 बजे भव्य शोभायात्रा संगम मंदिर से लंगर हाउस चौराहा होते हुए पुन मंदिर तक निकाली जाएगी। शनिवार, 28 मार्च को सुबह 11 बजे श्री चक्रम स्नान और शाम 7 बजे श्री पट्टाभिषेक का कार्यक्रम होगा। भक्तों से कार्यक्रम में अधिक से अधिक संख्या में भाग लेने का आग्रह किया गया। अवसर पर श्याम लोहिया, कन्हैयालाल,जगदीश कुट्टीवाला, सुरेश जोशी, हीरालाल उपाध्याय, नारायण चांडा सहित अन्य उपस्थित थे।

अब आपके लिए डेली हिंदी मिलाप द्वारा हर दिन ताज़ा समाचार और सूचनाओं की जानकारी के लिए हमारे सोशल मीडिया हैंडल की सेवाएं प्रस्तुत हैं। हमें फॉलो करने के लिए लिए Facebook , Instagram और Twitter पर क्लिक करें।

Ad

Related Articles

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button