जागरण को लेकर श्री सात युवा समिति ने की चर्चा
हैदराबाद, श्री सात युवा समिति, हैदराबाद की साधारण सभा आबिड्स स्थित रॉयल्टन होटल में संपन्न हुई जिसमें आगामी 10 मई को प्रदर्शनी मैदान में होने वाले मां भगवती के विशाल जागरण पर विस्तार से विचार विमर्श किया गया। आज यहां संस्थापक नारायण गुप्ता ने बताया कि श्री सात युवा समिति द्वारा इस वर्ष शनिवार 10 मई को रात्रि 8.31 बजे से माँ भगवती का विशाल जागरण नुमाइश मैदान में आयोजित किया जाएगा।
अवसर पर विशेष आमंत्रित शहनाज अख्तर (फेमस प्लेबॅक सिंगर), शिवानी स्वामी (इंडियन आइडल सोनी टीवी एवं जी कन्नड़ा सा रे गा मा पा फेम सिंगर (बीदर) अजीत मिनोचा, ईशान मिनोचा, फेमस भजन सिंगर टी. सीरीज फेम (जबलपुर) भजन गायक राजू मुरारी दाहिमा, तारा रानी कथा वाचक अनूप कुमार, भजन गायक दीपेश जोशी अपनी मधुर वाणी में भजनों की प्रस्तुति देंगे। विशेष आकर्षण में अखंड ज्योत, अद्भुत दरबार, आलौकिक दर्शन, तारा रानी की कथा, छप्पन भोग, झाँकियाँ, लंगर (प्रसाद) होंगे।
कार्यक्रम का सीधा प्रसारण श्रद्धा एमएच वन चैनल पर रात्रि 9.30 बजे से किया जायेगा। पधारने वाले भक्तों के लिए प्रवेश निशुल्क रहेगा। उन्होंने सभी से कार्यक्रम में अधिक से अधिक संख्या में उपस्थित होकर माता का आशीर्वाद ग्रहण करने का आग्रह किया। सभा का संचालन राजेन्द्र आहूजा ने किया और आगामी कार्यक्रम को लेकर तैयारियों की जानकारी देते हुए कहा कि समिति से अब कुल 108 सदस्य जुड़ गये हैं। अवसर पर समिति में शामिल हुए नये सदस्यों ने अपना-अपना परिचय दिया।
यह भी पढ़ें… माँ वैष्णो देवी जागरण मंडल हैदराबाद का भूमि पूजन कल
सभा में शामिल सभी सदस्यों की गौरवमयी उपस्थिति
साधारण सभा में प्रेम सिंह राठौड़, अतुल मेहता, नारायण गुप्ता, राजेन्द्र आहुजा, अनिल लाखोटिया, सुरेश ताजपुरिया, विजय अग्रवाल, मनोज डालमिया, प्रफुलचन्द अग्रवाल, श्रवण कुमार नरेडी, गोविन्द पोद्दार, बालकिशन अग्रवाल, सुरेश सामत, गोविन्ददास शाह, बंकटलाल गिल्डा, महेश अग्रवाल, अनिल कुमार अग्रवाल, राजेंद्र अग्रवाल, जगदीश अग्रवाल (जग्गू भाई), अमरीश संधी, अभिषेक अग्रवाल, सुमित राठी, नवल जाजू, मनोज अग्रवाल, संजय अग्रवाल, पवन गोयल, पुरुषोत्तमदास माण्डोठिया, संतोष अग्रवाल, ललित कड़ेल, उमेश अग्रवाल, प्रवीण भाटिया।
एस. रमेश अग्रवाल, अंकित भार्गव, प्रकाशचन्द अग्रवाल, सुभाष चन्द्र अग्रवाल, आनन्द दयाल दादू, पंकज कोठारी, कमल अग्रवाल, मणिकचंद गुप्ता, गुरमुख सिंह मल्होत्रा, राजेश अग्रवाल, जितेन्द्र अग्रवाल, विकास अग्रवाल, पवन अग्रवाल, योगेश कुमार पुरी, अशोक गिल्डा, संजय जैन, राजेन्द्र अग्रवाल, विजय चिड़ियावाले, अमर अग्रवाल, पवन अग्रवाल, सतीश भगेरिया, प्रवीण खंडेलवाल, जितेन्द्र अग्रवाल, एम.एल. अग्रवाल, संजय गुप्ता, शंकर गुप्ता, विजय बंसल, राजेश बंसल, सुरेन्द्र अग्रवाल, अंजनी कुमार, रितु राज, अरविन्द कुमार गुप्ता, प्रवीण नावंदर, अरुण भांगड़िया, पवन गुरु, किशोर गुप्ता, सतीश गुप्ता, धीरज अग्रवाल, घनश्याम अग्रवाल, विवेक गांधी, भरत अग्रवाल, अमित कुमार, शिवकुमार गुप्ता, नीरज अग्रवाल, राजेश कुमार, अविनाश गुप्ता, मयंक पी. शेठ, सुनील कुमार रायचंदानी, नरेश सिंघल, रमेश गोयल, भविष्य गुप्ता, महेश गोयल, पीयूष अग्रवाल, राजीव गोयनका, रविकांत हेडा, शंकरलाल अग्रवाल, विकास अग्रवाल (कुंछल), योगेश अग्रवाल, राजेश शर्मा, विशाल अग्रवाल, सुधीर पित्ती, संजय शर्मा (कटक), सुभाष अग्रवाल, मनोज कुमार अग्रवाल, जगतनारायण अग्रवाल, उमाकांत गुप्ता, विनय जैन, प्रीतेश पित्ती, धीरज मित्तल।
गोपाल मित्तल, विनय सोनी, रजनीश कान्त सिंघनोडिया, रामप्रकाश गोयल, मुकेश अग्रवाल, दिनेश टिबरेवाल, गोविन्द सोनी, द्वारका बंग सहित युवा मंडल के विनय नावंदर, भाविन मेहता, वरुण अग्रवाल, निमित गुप्ता, तुषार अग्राल, निशित गुप्ता, आनंद गुप्ता, प्रतीक गुप्ता, खुश गुप्ता, आशीष गुप्ता, रजनी अग्रवाल, रमा अग्रवाल, किरण अग्रवाल, शारदा, सीमा कौशिक, अनरिता अग्रवाल, राधिका अग्रवाल, नीता खंडेलवाल, रिंकू सोनी, आशा गुप्ता, सीता, शीतल, हेमिना, उमा डालमिया, पूनम अग्रवाल, सुषमा पित्ती, उर्मिला गुप्ता, अनिता नावंदर, कविता गुप्ता, करुणा व अन्य उपस्थित रहे।
अब आपके लिए डेली हिंदी मिलाप द्वारा हर दिन ताज़ा समाचार और सूचनाओं की जानकारी के लिए हमारे सोशल मीडिया हैंडल की सेवाएं प्रस्तुत हैं। हमें फॉलो करने के लिए लिए Facebook , Instagram और Twitter पर क्लिक करें।



