श्री सच्चाई माता का 22वाँ सामूहिक पहेड़ी कार्यक्रम 22 मार्च को
हैदराबाद, रामकोट स्थित श्री कच्छी भवन में लोडाया गोत्र की कुलदेवी श्री सच्चाई माता का सामूहिक पहेड़ी तथा महाप्रसादी कार्यक्रम आगामी 22 मार्च को आयोजित किया जाएगा। आज जारी प्रेस विज्ञप्ति में लोडाया भाविक संघ के सदस्य लहेरचंद लोडाया एवं खुशालचंद लोडाया ने बताया कि इस संबंध में काचीगुड़ा बसंत कॉलोनी स्थित कुशाल लोडाया के निवास पर बैठक आयोजित की गयी।
अवसर पर लहेरचंद टोकरशी लोडाया, खुशाल वालजीभाई लोडाया, रिद्धीश रमेश लोडाया (जागीरदार), गौतम माणेकजीभाई लोडाया, गिरीश लोडाया, नितिन लोडाया, रश्मि राजेश लोडाया, पल्लवी कुशाल लोडाया, हंसा लहेरचंद लोडाया, वर्षा नितिन लोडाया व अन्य उपस्थित थे। प्रचार संयोजक रिद्धीश जागीरदार ने बताया कि बैठक में आगामी 22 मार्च को सुबह 9 बजे से लोडाया गोत्र की कुलदेवी श्री सच्चाई माता की 22 वीं सामूहिक पहेड़ी तथा प्रसादी कार्यक्रम का आयोजन रामकोट स्थित श्री कच्छी भवन में किया जाएगा।
लहेरचंद लोडाया ने बताया कि अवसर पर विभिन्न मांगलिक कार्यक्रमों का आयोजन किया जायेगा। इसके तहत सुबह 9.30 बजे माताजी को पोंखणा, माताजी की प्रतिमा की स्थापना की जायेगी। तत्पश्चात 10 बजे से माताजी की भव्य पहेड़ी, भक्ति भावना, आरती तथा महाप्रसादी का आयोजन किया जायेगा। पहेड़ी तथा प्रसादी के लाभार्थी दीमुबाई वालजीभाई लोडाया परिवार हस्ते कामया समकित लोडाया हैं।
अब आपके लिए डेली हिंदी मिलाप द्वारा हर दिन ताज़ा समाचार और सूचनाओं की जानकारी के लिए हमारे सोशल मीडिया हैंडल की सेवाएं प्रस्तुत हैं। हमें फॉलो करने के लिए लिए Facebook , Instagram और Twitter पर क्लिक करें।



