श्री साई रोलर फ्लोर मिल्स ने लांच किया मीनार फोर्टीफाइड प्रोटीन प्लस मल्टीग्रेन आटा

हैदराबाद, पोषण को प्रोत्साहन देने के लिए श्री साई रोलर फ्लोर मिल्स ने गुरुवार को अपने मीनार ब्रांड के तहत देश का पहला फोर्टीफाइड प्रोटीन प्लस मल्टीग्रेन आटा आधिकारिक तौर पर लांच किया।

जारी प्रेस विज्ञप्ति के अनुसार, होटल आईटीसी कोहेनूर में आयोजित हुए इस कार्यक्रम में अभिनेत्री श्रिया सरन, सेलिब्रिटी शेफ संजय थुम्मा, राष्ट्रीय पोषण संस्थान के पूर्व निदेशक डॉ. वी. सेसिकेरन, रिटेलर्स असोसिएशन ऑफ इंडिया के अध्यक्ष अवनीश कुमार, श्री साई रोलर फ्लोर मिल्स के निदेशक आदित्य बंसल, प्रबंध निदेशक रामप्रकाश नागौरी, लीडर टेक्नोसर्व के सीनियर प्रैक्टिस लीडर तथा मिलर्स फॉर न्यूट्रिशन एशिया प्रोग्राम लीड मनोजित इंद्र सहित अन्य गणमान्य व्यक्ति उपस्थित थे।

मीनार ब्रांड का फोर्टिफाइड मल्टीग्रेन आटा लॉन्च

अवसर पर जानकारी देते हुए बताया गया कि कुपोषण और पोषक तत्वों की कमी को दूर करने के उद्देश्य से लांच मीनार फोर्टिफाइड प्रोटीन प्लस मल्टीग्रेन आटा स्वास्थ्यवर्धक और पोषण से भरपूर उत्पाद है। इसमें उच्च गुणवत्ता वाले शरबती गेहूँ को वैज्ञानिक रूप से सोयाबीन, मक्का और चने के मिश्रण सहित पौधों से प्राप्त प्रोटीन आइसोलेट्स (सोया, मटर और ब्राउन राइस) को शामिल किया गया है।

संपूर्ण सूक्ष्म पोषक तत्वों से भरपूर इस आटे में रोग प्रतिरोधक क्षमता बढ़ाने के लिए आयरन, फोलिक एसिड, विटामिन बी-12, जिंक और विटामिन ए का मिश्रण शामिल है, जो दैनिक प्रोटीन आवश्यकता का लगभग एक तिहाई हिस्सा पूरा करने में सहायक है। आरंभ में हैदराबाद तथा दक्षिण भारत में मीनार मल्टीग्रेन आटा 1 किलो के पैक में ई-कॉमर्स प्लेटफॉर्म तथा चयनित स्टोर्स पर उपलब्ध होगा। इस उत्पाद का विस्तार पूरे देश में किया जाएगा।

यह भी पढ़ें… टीएनजीओस की कार्यकारिणी का सर्वसम्मति से निर्वाचन

कुपोषण से निपटने में मिल मालिकों की भूमिका पर जोर

अभिनेत्री श्रिया सरन ने कहा कि खानपान की आदतों में आए बदलावों के कारण पोषण संबंधी कमियाँ उत्पन्न हो रही हैं। मीनार फोर्टिफाइड प्रोटीन प्लस मल्टीग्रेन आटे की सराहना करते हुए कहा कि पोषक तत्वों से भरपूर खाद्य पदार्थ इन कमियों को दूर करते हुए समग्र स्वास्थ्य में सुधार लाने में सहायक सिद्ध हो सकते हैं।

आदित्य बंसल ने कुपोषण से निपटने में मिल मालिकों की जिम्मेदारी पर जोर देते हुए कहा कि पौष्टिक भोजन का उत्पादन करना सामाजिक जिम्मेदारी होने के साथ टिकाऊ व्यावसायिक अवसर है। इस कड़ी में यह नया उत्पाद हमारे खाद्य प्रौद्योगिकीविदों की टीम द्वारा उच्च प्रोटीन आहार को ध्यान में रखते हुए किए गए गहन शोध और विकास का परिणाम है। समग्र रूप से इस उत्पाद को पारंपरिक आहार और आवश्यक स्वास्थ्य पोषण के बीच की खाई को पाटने के लिए विशेष रूप से लांच किया गया है।

शेफ संजय थुम्मा ने कहा कि भोजन न केवल स्वाद में तृप्तिदायक हो, बल्कि शरीर को पोषण देने वाला हो। तेलंगाना के खाद्य सुरक्षा विभाग की अमृता श्री ने खाद्य सुरक्षा सुनिश्चित करने और सुदृढ़ीकरण मानकों को बढ़ावा देने में एफएसएसएआई की भूमिका पर प्रकाश डाला। डॉ. प्रभा अग्रवाल ने कहा कि फोर्टिफाइड स्टेपल्स महिलाओं में विशेष रूप से गर्भावस्था के दौरान पोषण संबंधी कमियों को दूर करने में मदद कर सकते हैं।

अवसर पर पोषण सुरक्षा को सशक्त बनाना और फोर्टिफाइड गेहूँ के आटे हेतु उपभोक्ता माँग को बढ़ावा देना शीर्षक से परिचर्चा सत्र का आयोजन किया गया, जिसमें विशेषज्ञों ने भारतभर में एनीमिया और सूक्ष्म पोषक तत्वों की कमी से संबंधित चिंताजनक आँकड़ों का हवाला देते हुए कहा कि कुपोषण से निपटने के लिए खाद्य पदार्थों में पोषक तत्वों को बढ़ाना महत्वपूर्ण है।

अब आपके लिए डेली हिंदी मिलाप द्वारा हर दिन ताज़ा समाचार और सूचनाओं की जानकारी के लिए हमारे सोशल मीडिया हैंडल की सेवाएं प्रस्तुत हैं। हमें फॉलो करने के लिए लिए Facebook , Instagram और Twitter पर क्लिक करें।

Related Articles

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button