श्री श्याम मन्दिर में श्री श्याम फाल्गुन महोत्सव 10 को
हैदराबाद, श्री काँची कामकोटि पीठम् श्री श्याम मन्दिर सेवा समिति के तत्वावधान में श्री श्याम मन्दिर, काचीगुड़ा में फाल्गुन सुदी 11 एकादशी के उपलक्ष्य में सोमवार, 10 मार्च को श्री श्याम फाल्गुन महोत्सव का आयोजन किया जायेगा।
उक्त जानकारी आज यहाँ जारी प्रेस विज्ञप्ति में श्री श्याम मन्दिर सेवा समिति के मंत्री इन्द्रकरण अग्रवाल (बड़ेगाँववाले) द्वारा दी गई। विज्ञप्ति के अनुसार श्री श्याम फाल्गुन उत्सव के अन्तर्गत मन्दिर में प्रात 7 बजे से नगरद्वय के विभिन्न श्याम संस्थाओं द्वारा विभिन्न स्थानों से निकाली गई भव्य निशान शोभा यात्राओं का स्वागत किया जायेगा।
श्री श्याम फाल्गुन महोत्सव का आयोजन
मन्दिर को विशेष रूप से सजाया व संवारा जायेगा। अवसर पर बाबा का भव्य श्रृंगार किया कर छप्पन भोग लगाया जाएगा। निशान यात्राओं के साथ पधारे भक्तों के लिए अल्पाहार एवं जल की व्यवस्था मन्दिर में की जाएगी। श्री श्याम फाल्गुन महोत्सव के अन्तर्गत 10 मार्च को रात 7 बजे से भजन संध्या का आयोजन करने वाला श्याम-कराने वाले श्याम द्वारा किया जाएगा।
मुम्बई के गायक प्रमोद त्रिपाठी एवं नगरद्वय के सागर व्यास बाबा श्याम के भजन प्रस्तुत करेंगे। भक्तों के दर्शनार्थ मन्दिर सुबह 6 से मध्याह्न 2 बजे तक तथा अपराह्न 3 बजे से मध्यरात्रि तक खुला रहेगा। श्री श्याम मन्दिर सेवा समिति ने भक्तों एवं सदस्यों से श्री श्याम फाल्गुण महोत्सव पर श्याम बाबा के दर्शन-वंदन का आग्रह किया।
यह भी पढ़ें… भव्यता से निकली श्री श्याम रथ शोभायात्रा
महोत्सव के संबंध में चर्चा हेतु बैठक की गयी, जिसमें समिति के मंत्री इंद्रकरण अग्रवाल, सह-मंत्री रामदेव अग्रवाल, राजकुमार विग, राजेश अग्रवाल, पुरुषोत्तम अग्रवाल, विश्वनाथ टिबड़ेवाल, प्रह्लादराय टिबड़ेवाल, श्यामसुंदर डालिया, संतोष अग्रवाल, सुनील अग्रवाल, अभिषेक शर्मा व अन्य ने भाग लिया।
अब आपके लिए डेली हिंदी मिलाप द्वारा हर दिन ताज़ा समाचार और सूचनाओं की जानकारी के लिए हमारे सोशल मीडिया हैंडल की सेवाएं प्रस्तुत हैं। हमें फॉलो करने के लिए लिए Facebook , Instagram और Twitter पर क्लिक करें।



