भव्य रूप से निकाली गई श्री श्याम निशान शोभायात्रा
हैदराबाद, नगरद्वय की सुप्रसिद्ध धार्मिक संस्था श्री श्याम सत्संग समिति, मलकपेट के तत्वावधान में फाल्गुन सुदी ग्यारस पर शीश के दानी खाटू नरेश श्री श्याम बाबा की निशान शोभा यात्रा हर्षोल्लास एवं भक्तिभाव पूर्वक समिति के संस्थापक पुरुषोत्तम गोयल के मार्गदर्शन एवं प्रेरणा से भव्य रूप से निकाली गयी।

उक्त जानकारी यहाँ जारी प्रेस विज्ञप्ति में श्री श्याम सत्संग समिति के उपाध्यक्ष एवं यात्रा संयोजक रमेश अग्रवाल द्वारा दी गई।
शोभा यात्रा हनुमान मन्दिर (रिंगस), मलकपेट से बाबा की अर्जी, मोर छड़ी, सुसज्जित श्रृंगारिक लड्डुगोपालजी की दिव्य प्रतिमा को रथ पर विराजित कर निशानों के साथ गाजे-बाजे, भजन-कीर्तन करते हुए चादरघाट, निम्बोली अड्डा होती हुई खाटू धाम, श्री श्याम बाबा मन्दिर, विरन्नागुट्टा, काचीगुड़ा पहुँची।
लड्डू गोपाल की झाँकी के विशेष श्रृंगार में संस्था के सदस्य राहुल अग्रवाल का विशेष सहयोग रहा। रथ सजावट में सहयोग राजेश अग्रवाल, पुष्प सजावट में सहयोग किशोर कुमार गुप्ता, निशानों में सहयोग हीरालाल नारनौली एवं दुपट्टा में सहयोग मुसद्दीलाल गोपीचन्द पचेरीवाले परिवार द्वारा किया गया। पूजा यजमान सुनील शर्मा परिवार एवं दीपक गुप्ता परिवार थे। यात्रा के दौरान गायक सुनील शर्मा ने बाबा के भजन प्रस्तुत किए।
यह भी पढ़ें… एकल अभियान, दक्षिण भारत प्रभाग-09 का संरक्षक प्रशिक्षण कार्यक्रम सम्पन्न
खाटूश्यामजी में भक्तों को समिति के सदस्यों ने सेवा दी
विज्ञप्ति में बताया गया कि श्री श्याम संत्संग समिति द्वारा खाटूश्यामजी में निर्मित श्री श्याम सत्संग सदन धर्मशाला के माध्यम से खाटू पहुँचे भक्तों को समिति के संस्थापक पुरुषोत्तम गोयल, गोपालदास अग्रवाल, राजकुमार गुप्ता, पुरुषोत्तम पारीक, दिनेश अग्रवाल, संजय मोतीवाले, हनुमान सोमाणी, सुनील सिंघानिया, धर्मेश संघी, ब्रिजमोहन अग्रवाल, बिकेश गोयल, दिनेश गुप्ता, विशाल मोदी, आशीष शर्मा, अनूप सिंघानिया, अर्जुन फिटकरीवाला, अभिमन्यु अग्रवाल एवं कृष्णा गोयल सेवा प्रदान कर रहे हैं।

यात्रा में समिति के श्यामसुन्दर सोमाणी, रमेश अग्रवाल, श्रवण अग्रवाल, सुनील शर्मा, हीरालाल नारनौली, राजेश सिंघल, राजेश अग्रवाल, निश्चिंत अग्रवाल, नितिन अग्रवाल, राज अग्रवाल, राहुल गोयल, मितेश अग्रवाल, राहुल अग्रवाल, दीपक गुप्ता, सीए रवि लाडिया, पवन बंसल, सुनील रूंगटा, मुकेश सिंघानिया, पीयूष अग्रवाल, अशोक जांगीड़, विकास दीवान, आयुष अग्रवाल, अभिषेक कुमार अग्रवाल, शुभम गोयल, हेमंत बंसल, पंकज अग्रवाल, अभिषेक अग्रवाल, पवन जैन, सुचित पित्ती, सज्जन गुप्ता, मोहित अग्रवाल, रौशन लाडिया, संदीप चौधरी, किशन कुमार जैन, देवेन्द्र संघी, जितेन्द्र अग्रवाल, प्रदीप गादिया, अमित अग्रवाल, सीए हर्ष बंसल, विशाल मोदी, निशांत गोयल, मयूर अग्रवाल, आशीष शर्मा, नरेन्द्र जांगीड़, भरत सांखला, मयंक अग्रवाल, पवन कुमार सुरेका, करण गोयल, गुरुपेन्द्र सिंह बब्बु, मनोज अग्रवाल, दिनेश गुप्ता, शुभम सिंघानिया, मनोज अग्रवाल, प्रवीण अग्रवाल, रविन्दर अग्रवाल, विशेष सिंघानिया, वेदांत पित्ती व बड़ी संख्या में भक्तों ने भाग लिया।
अब आपके लिए डेली हिंदी मिलाप द्वारा हर दिन ताज़ा समाचार और सूचनाओं की जानकारी के लिए हमारे सोशल मीडिया हैंडल की सेवाएं प्रस्तुत हैं। हमें फॉलो करने के लिए लिए Facebook , Instagram और Twitter पर क्लिक करें।



