श्री श्याम सत्संग समिति : 29वीं निशान यात्रा 27 फरवरी को
हैदराबाद, नगरद्वय की सुप्रसिद्ध धार्मिक संस्था श्री श्याम सत्संग समिति, मलकपेट के तत्वावधान में शीश के दानी खाटू नरेश की 29वीं श्री श्याम निशान शोभा यात्रा आगामी 27 फरवरी को हर्षोल्लास के साथ निकाली जाएगी।
श्री श्याम सत्संग समिति के संस्थापक पुरुषोत्तम दास गोयल द्वारा जारी प्रेस विज्ञप्ति के अनुसार, श्री श्याम सत्संग समिति की विशेष बैठक का आयोजन चिराग गली लेन स्थित होटल प्रेम दि रसोई में आयोजित की गई। सर्वप्रथम अध्यक्ष श्याम सुंदर सोमानी ने स्वागत संदेश दिया। संस्थापक पुरुषोत्तमदास गोयल ने कहा कि समिति 30वें वर्ष में प्रवेश कर रही है, जो हम सबके लिए गौरव की बात है। मानद मंत्री पुरुषोत्तम पारीक ने गत बैठक के मिनट्स प्रस्तुत किए, जिसे सभा द्वारा पारित किया गया।
यात्रा संयोजक रमेश अग्रवाल ने बताया कि श्री श्याम सत्संग समिति द्वारा आयोजित की जाने वाली शोभा यात्रा के अंतर्गत 27 फरवरी को सुबह 6.01 बजे हनुमान मंदिर (रिंगस), मलकपेट से बाबा की अर्जी, मोरछड़ी, चाँदी से निर्मित तीन बाण के साथ लड्डू गोपालजी की श्रृंगारिक दिव्य प्रतिमा को रथ पर विराजित किया जाएगा। 651 निशानों के साथ गाजे-बाजे, भजन-कीर्तन के साथ शोभा यात्रा चादरघाट, निंबोली अड्डा होते हुए श्री श्याम बाबा मंदिर, काचीगुड़ा पहुँचेगी। शोभा यात्रा के अंतर्गत गायक सुनील शर्मा द्वारा भजन प्रस्तुत किए जाएँगे।
यह भी पढ़ें… हैदराबाद में एकल श्री हरि फाउंडेशन का तंबोला कार्यक्रम और सांस्कृतिक प्रस्तुति
समिति के 30 वर्ष पूरे होने पर धार्मिक यात्रा निकालने का निर्णय
बैठक में यात्रा संबंधी विभिन्न पहलुओं पर विस्तृत विचार-विमर्श कर कार्यों का उत्तरदायित्व सदस्यों को सौंपा गया। सभा में समिति के 30 वर्ष संपन्न होने पर धार्मिक यात्रा निकालने का निर्णय लिया गया। इसके लिए राजकुमार गुप्ता को यात्रा संयोजक बनाया गया। राजकुमार गुप्ता ने यात्रा संयोजक बनाए जाने पर आभार व्यक्त किया। उन्होंने बताया कि धार्मिक यात्रा की विस्तृत जानकारी समिति की आगामी 17 फरवरी को होने वाली बैठक में दी जाएगी।
अवसर पर पुरुषोत्तमदास गोयल, श्यामसुन्दर सोमाणी, पुरुषोत्तम पारीक, राजकुमार गुप्ता, सुनील सिंघानिया, रमेश अग्रवाल, नितिन अग्रवाल, रवि लाडिया, श्रवण अग्रवाल, आशीष शर्मा, बीकेश गोयल, भरत साँखला, संदीप चौधरी, प्रदीप कुमार गादिया, सुचित पित्ती, धर्मेश संघी, पवन कुमार सुरेका, अनूप कुमार सिंघानिया, दीपक गुप्ता, मोहित अग्रवाल, पंकज अग्रवाल, अभिषेक कुमार, रौशन लाडिया, हेमंत बंसल, नितेश कुमार अग्रवाल, पीयूष अग्रवाल, निश्चिंत अग्रवाल, राहुल गर्ग, राहुल गोयल, शुभम गोयल, कृष्णा गोयल, संजय कुमार अग्रवाल, जितेन्द्र गोयल, हर्ष बंसल, अभिषेक कुमार अग्रवाल, विशाल मोदी, आयुष अग्रवाल, नरेन्दर जांगीड़, अशोक जांगीड़, पवन जैन, मयंक अग्रवाल, निशांत गोयल, अमित अग्रवाल व अन्य उपस्थित थे। अध्यक्ष श्यामसुन्दर सोमाणी एवं मंत्री पुरुषोत्तम पारीक ने सभी श्री श्याम भक्तों से यात्रा में अधिक से अधिक संख्या में भाग लेने का आग्रह किया। श्रवण अग्रवाल ने सभी का आभार प्रकट किया।
अब आपके लिए डेली हिंदी मिलाप द्वारा हर दिन ताज़ा समाचार और सूचनाओं की जानकारी के लिए हमारे सोशल मीडिया हैंडल की सेवाएं प्रस्तुत हैं। हमें फॉलो करने के लिए लिए Facebook , Instagram और Twitter पर क्लिक करें।



