कारवान में मनाया गया श्री सीता राम कल्याण महोत्सव
हैदराबाद, तेलंगाना सरकार के धर्मस्व विभाग द्वारा मुस्तैदपुरा, कारवान रोड स्थित श्री हनुमान मंदिर (साईं बाबा मंदिर) में श्री सीता राम कल्याण महोत्सव भव्यता से आयोजित किया गया।
यहाँ मंदिर के चेयरमैन इंद्रोजू प्रदीप कुमार चारी द्वारा जारी प्रेस विज्ञप्ति के अनुसार, मंदिर में श्री सीता राम कल्याण महोत्सव, श्री ब्रह्मसूत्र शिवलिंगम एवं श्री शिरडी बाबा पंचामृत अभिषेक कार्यक्रम का सुबह 9.30 बजे आरंभ हुआ। अवसर पर महा गणपति पूजा, हनुमानजी की पूजा, साई बाबा आरती के बाद पंडितों द्वारा श्री राम नवमी के पावन अवसर पर श्री सीताराम कल्याणोत्सव भव्यता से आयोजित किया गया।
यह भी पढ़ें… माहेश्वरी समाज हैदराबाद सिकंदराबाद (महिला विभाग) ने भेंट की दो सिलाई मशीनें
अवसर पर भारी संख्या में भक्तों ने अक्षत अर्पित किए। कल्याणोत्सव के बाद प्रसादी का आयोजन किया गया। मंदिर में साई बाबा पंचामृत अभिषेक, दत्तात्रेय स्वामी पूजा एवं नवगृह की पूजा की गई। शाम को आरती के बाद भक्तों को प्रसाद वितरण किया गया। अवसर पर डीजीपी के लीगल सलाहकार डॉ. के. अजय, मिस इंडिया सुधा जैन, श्रीलता शोभन रेड्डी, मंदिर के चेयरमैन आई. प्रदीप कुमार चारी सहित अन्य गणमान्य व्यक्ति उपस्थित थे।
अब आपके लिए डेली हिंदी मिलाप द्वारा हर दिन ताज़ा समाचार और सूचनाओं की जानकारी के लिए हमारे सोशल मीडिया हैंडल की सेवाएं प्रस्तुत हैं। हमें फॉलो करने के लिए लिए Facebook , Instagram और Twitter पर क्लिक करें।



