श्री विप्र सेवा संघ ने मनाया ‘होली के रंग अपनों के संग’ उत्सव
हैदराबाद, गौड़ ब्राह्मण समाज के सशक्त संगठन श्री विप्र सेवा संघ द्वारा सिद्दिअम्बर बाजार स्थित बाहेती भवन में होली के रंग अपनों के संग का आयोजन किया गया, जिसमें बड़ी संख्या में समाज बंधुओं ने परिवार सहित भाग लेकर फूलों की होली, गुलाल व गीत संगीत का आनंद लिया।

भगवान परशुराम एवं माँ गायत्री की पूजा-अर्चना के पश्चात कार्यक्रम में उपस्थित सभी का स्वागत अध्यक्ष राजेन्द्र शर्मा ने किया। कार्यक्रम में सभी के लिए ठंडाई , फ्रूट, अल्पाहार (हाई टी) की विशेष रूप से व्यवस्था की गई, जिसका सभी ने लाभ लिया। फूलों की होली, राजस्थानी गीत-संगीत, नृत्य एवं नंद की होली को महिला प्रकोष्ठ द्वारा विशेष रूप से प्रस्तुत किया गया। कार्यक्रम में अरुण गौड़ द्वारा भजन एवं होली के गीत प्रस्तुत किये गये। इस दौरान समाज के वयोवृद्धों का सम्मान किया गया। सम्मानित अतिथि के तौर पर उपस्थित सी.पी. शर्मा, रामअवतार शर्मा, कमल किशोर शर्मा, किशनलाल शर्मा, रमेश शर्मा का सम्मान संघ के अध्यक्ष राजेन्द्र शर्मा, महामंत्री नारायणदास शर्मा, कोषाध्यक्ष उमेश शर्मा, प्रधान संयोजक सतबीर शर्मा, सह-संयोजक मान प्रकाश शर्मा ने किया।
यह भी पढ़ें… अग्रवाल समाज महाराजा अग्रसेन मार्ग का होलिका दहन कार्यक्रम
कार्यक्रम में अध्यक्ष राजेन्द्र शर्मा, महामंत्री नारायणदास शर्मा, कोषाध्यक्ष उमेश शर्मा, प्रधान संयोजक सतबीर शर्मा, सह-संयोजक मान प्रकाश शर्मा, संयोजक मोहनलाल शर्मा, भगवानदास कौशिक, मालीराम शर्मा, रतनलाल शर्मा, मनोज कौशिक, रामस्वरूप शर्मा, राजेश शर्मा, बनवारी लाल शर्मा, विनोद मुदगल, संरक्षक मंडल के वेद प्रकाश जोशी, निर्गुण लाल मिश्रा, सुरेश शर्मा, बजरंगलाल शर्मा, ओमप्रकाश शर्मा, परामर्शदाता रामबाबू कौशिक, बजरंग शर्मा, कैलाशचंद शर्मा, छगनलाल शर्मा, आर.पी. शर्मा, राधेश्याम शर्मा, चेतन शर्मा, उपाध्यक्ष मोहनलाल शर्मा, पवन मिश्रा, राजकुमार जोशी, गिरधारीलाल शर्मा, भोलाशंकर शर्मा, संदीप मिश्रा, मुकेश शर्मा व अनिल शर्मा ने सहयोग प्रदान किया।
कार्यक्रम में मंत्री गोपाल शर्मा, प्रदीप मिश्रा, जितेन्द्र प्रधान, भगवानदास कौशिक, श्रीनिवास शर्मा, विनोद मुदगल, राजकुमार शर्मा, अमित इन्दौरिया, शंकरलाल शर्मा, कार्यकारिणी सदस्य मालीराम शर्मा, मनोज बबेरवाल, नरेंद्र कुमार शर्मा, कमल इंदौरिया, विजय शर्मा, अजय शर्मा, मनोज शर्मा, सुनील कलावटिया, सुरेश शर्मा, रितेश शर्मा, बाबूलाल गौड़, संजय खेड़वाल, बनवारीलाल शर्मा, मनीष शर्मा, मनोज कौशिक, महिला प्रकोष्ठ परामर्शदाता सरस्वती शर्मा, अध्यक्ष डॉ. हेमलता शर्मा, मंत्री विजेता शर्मा, कोषाध्यक्ष संध्या शर्मा, कार्यकारिणी सदस्य सुनीता शर्मा, रेणु कलावटिया, श्वेता शर्मा, बबिता शर्मा, ललित इन्दौरिया, स्नेहा शर्मा, सपना शर्मा, आशा मिश्रा, निशा शर्मा, अर्चना शर्मा व अन्य ने सहयोग प्रदान किया।
अब आपके लिए डेली हिंदी मिलाप द्वारा हर दिन ताज़ा समाचार और सूचनाओं की जानकारी के लिए हमारे सोशल मीडिया हैंडल की सेवाएं प्रस्तुत हैं। हमें फॉलो करने के लिए लिए Facebook , Instagram और Twitter पर क्लिक करें।



