श्री योग वेदान्त सेवा समिति : तुलसी पूजन और विश्वगुरु भारत अभियान से दिया संस्कारों का संदेश

हैदराबाद, श्री योग वेदान्त सेवा समिति, हैदराबाद के तत्वावधान में संत आसारामजी बापू की प्रेरणा से तुलसी पूजन दिवस के उपलक्ष्य में भव्य कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जारी प्रेस विज्ञप्ति के अनुसार, अवसर पर आई.डी.ए. बोलारम, लक्ष्मीगुड़ा, शमशाबाद और बेगम बाज़ार में बालक-बालिकाओं, महिलाओं व पुरुषों द्वारा हरिप्रिया तुलसी का वैदिक मंत्रोच्चार के साथ विधिवत पूजन किया गया। सभी श्रद्धालुओं ने श्रद्धापूर्वक प्रसाद-पुष्प अर्पित कर आरती उतारी और तुलसीजी की परिक्रमा की।

इस वर्ष का विशेष आकर्षण विश्वगुरु भारत अभियान रहा, जिसमें हैदराबाद के विभिन्न विद्यालयों के विद्यार्थियों ने हिस्सा लिया। इस अभियान के अंतर्गत विद्यार्थियों को भारतीय संस्कृति के पंच-आधार गौ, गंगा, गायत्री, गीता और तुलसी के महत्व के बारे में विस्तार से बताया गया। युवाओं और विद्यार्थियों को प्रेरित किया गया कि वह अपनी जड़ों से जुड़कर आत्मविकास के मार्ग पर अग्रसर हों।

यह भी पढ़ें… सिकंदराबाद स्टेशन से आरंभ हुई जेआरएफ टीम की भारत गौरव जैन यात्रा

पाश्चात्य कुरीतियों से बचाव हेतु तुलसी पूजन का आह्वान

जन-जागृति के उद्देश्य से विद्यार्थियों ने हैदराबाद के विभिन्न क्षेत्रों में जागृति यात्रा निकाली, जिसमें तुलसी अपनाओ, संस्कृति बचाओ के नारों के साथ समाज को गौरवशाली परंपरा की ओर लौटने का संदेश दिया गया। समिति के प्रवक्ता विजय पारीक ने बताया कि 25 दिसंबर से 1 जनवरी के दौरान समाज में बढ़ती पाश्चात्य कुरीतियों, नशीले पदार्थों के सेवन और अवांछनीय कृत्यों को रोकने के लिए आसाराम बापू ने 2014 में पावन पर्व की शुरुआत की थी। उन्होंने कहा कि बापूजी का आह्वान है कि विश्व कल्याण के लिए 25 दिसंबर को तुलसी पूजन आयोजित हो, जिससे तन तंदुरुस्त और मन प्रसन्न रहे। युवा वर्ग पाश्चात्य संस्कृति की अंधी दौड़ में ऊर्जा नष्ट करने के बजाय आत्मविकास की ओर कदम बढ़ाए।

विजय पारीक ने तुलसी की महिमा पर प्रकाश डालते हुए बताया कि घर में स्थित तुलसी धन, पुत्र और पुण्य प्रदान करने वाली है। प्रातकाल तुलसी के दर्शन मात्र से सुवर्ण दान का फल मिलता है। भगवान विष्णु को अर्पित तुलसी की माला धारण करने से मनुष्य के पातक नष्ट हो जाते हैं।

अब आपके लिए डेली हिंदी मिलाप द्वारा हर दिन ताज़ा समाचार और सूचनाओं की जानकारी के लिए हमारे सोशल मीडिया हैंडल की सेवाएं प्रस्तुत हैं। हमें फॉलो करने के लिए लिए Facebook , Instagram और Twitter पर क्लिक करें।

Related Articles

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button