पुरुषोत्तम मास में श्रीमद्भागवत कथा 28 मई से

हैदराबाद, गोवत्स फाउंडेशन एवं श्री गोवत्स फाउंडेशन द्वारा आगामी 28 मई से 3 जून तक पुरुषोत्तम मास में श्रीमद्भागवत कथा का आयोजन नुमाइश मैदान (प्रदर्शनी स्थल) में किया जाएगा। अवसर पर गोवत्स राधाकृष्णजी महाराज, जोधपुरवाले भक्तों को कथा का रसपान करवाएँगे। कथा के माध्यम से जो भी सहयोग प्राप्त होगा, उसे गोवत्स फाउंडेशन व श्री गोधाम महातीर्थ पथमेड़ा के लिए उपयोग किया जाएगा। कथा के संबंध में बैठक का आयोजन किया गया।

सर्वप्रथम गौमाता का पूजन किया गया। तत्पश्चात संस्था के अध्यक्ष मुरली मनोहर पलोड ने सभी का स्वगात किया। उन्होंने बताया कि श्री गोधाम महातीर्थ पथमेड़ा विश्व की सबसे बड़ी गोशाला है, जिसके अंतर्गत लगभग 15 गौशालाओं का संचालन होता है। इनमें 165000 गौवंश की सेवा होती है। पिछले वर्ष संस्था में 180 करोड़ रुपये की सेवा हुई। इस गौशाला में श्रीगोपाल कॉरिडोर बनाया जा रहा है, जिसमें लगभग 500 करोड़ खर्च का अनुमान है।

गौमाता की सेवा में अधिक से अधिक लोगों को जोड़ने का प्रयास

योजना को दो वर्ष में पूर्ण करने का प्रयास है। गोवत्स फाउंडेशन की स्थापना वर्ष 2013 में गो ऋषि दत्तशरनानंदजी महाराज द्वारा हैदराबाद में कच्छी भवन में की गयी। कार्यक्रम की अध्यक्षता गोवत्स राधाकृष्णजी महाराज ने की। वर्ष 2013 से 2026 तक संस्था ने गौसेवा में लगभग 13 करोड़ के चारे की व्यवस्था कर गौशालाओं की सेवा की। संस्था द्वारा तेलंगाना, आंध्र-प्रदेश, राजस्थान व महाऱाट्र में सेवा की जा रही है।

इसमें 90 प्रतिशत तेलंगाना में स्थित 22 गौशालाएँ शामिल हैं। पिछले तीन वर्ष में गोवत्स फाउंडेशन ने लगभग 4.50 करोड़ के सेवा की है। संस्था को लगातार तेलंगाना, आंध्र-पेदश व महाराष्ट्र से गौसेवा के लिए आवेदन प्राप्त हो रहे हैं, लेकिन संस्था को जितनी सेवा राशि प्राप्त हो रही है, उतनी पर्याप्त नहीं है। इसी को ध्यान में रखकर संस्था द्वारा पुरुषोत्तम मास में श्रीमद् भागवत कथा करवाकर गौमाता की सेवा में अधिक से अधिक लोगों को जोड़ने का प्रयास किया जा रहा है। उन्होंने बताया कि संस्था द्वारा जीवन के साथ भी जीवन के बाद भी गो ग्रास कार्पस फंड योजना के अंतर्गत एक लाख न्यूनतम राशि ली जाती है।

कॉर्पस फंड में 5 करोड़ 40 लाख की राशि प्राप्त

उसके ब्याज से सेवा की जाती है। कार्पस फंड में लगभग 5 करोड़ 40 लाख राशि अब तक प्राप्त हुई है। संस्था द्वारा यह राशि बैंक में सरकारी बॉन्ड व बैंक में डिपॉजिट की गयी, जिसके ब्याज से सेवा की जा रही है। संस्था द्वारा वर्ष 2022, नवंबर में ईसीएस सेवा शुरू की गई। इसके अंतर्गत कोई भी व्यक्ति 500 रुपये प्रति माह की सेवा से जुड़ सकता है। ईसीएस से संस्था को लगभग प्रति माह 3.50 लाख राशि प्राप्त हो रही है।

संस्था का उद्देश्य है कि कथा के माध्यम से ईसीएस राशि को 10 लाख रुपये प्रति माह और कार्फस फंड राशि को 10 करोड़ तक बढ़ाया जाए। उन्होंने बताया कि कथा यजमान के रूप में ओमप्रकाश प्रेमलता अग्रवाल, प्रसाद यजमान के रूप में राजेश कुमार रजनी अग्रवाल (फर्म रौशनलाल राजेश कुमार अग्रवाल। मलकपेट) ने स्वीकृति प्रदान की है।

दैनिक यजमान के रूप में जय गौमाता जयगोपाल, बिशनलाल मदनलाल पलोड, शिवकरण चाँदमल लोया, हनुमानदास गोपालदास सारड़ा, पूनमचंद नथमल मूंदड़ा, सत्यनारायण कैलाशनारायण भांगड़िया, हुक्मीचंद दिनेश देवड़ा, प्रकाशचंद तापड़िया, रूपाराम कुमावत, गोविंदराम विनोद कुमार, बंग, जानकीलाल संघी, अमरचंद घनश्यामदास राठी, बृजमोहनदास वल्लभ बजाज, सूर्यप्रकाश मुकेश लोया, स्वास्तिक सप्लाइंग कंपनी (अनिल कुमार लाखोटिया), नैन सिंह राजपुरोहित, धनराज रामवल्लभ भाटी, रामकिशोर आनंद सोनी, प्रह्लाद सारड़ा, भगवानदास श्यामसुंदर कार्तिक बजाज, बृजगोपाल व्यास (बसंती गोकुल प्रसाद व्यास), जसमत पटेल, वेणुगोपाल सारड़ा, महेश कुमार झँवर (ममता मसाला), कन्हैयालाल महावीर लोया, शिवप्रताप मदनगोपाल बंग, कमल काबरा, अनिल कुमार सिंघानिया, जमनलाल मनोहरलाल कांकाणी, प्रकाश मूंदड़ा, भगवानदास अजय कुमार तोष्णीवाल, शंकरलाल ओमप्रकाश की स्वीकृति प्राप्त हुई है।

यह भी पढ़ें… एजीआरओएचए हैदराबाद चैप्टर ने किया प्री-लांच बिजनेस मीटिंग का आयोजन

युवाओं के लिए होगा दो दिवसीय संस्कार शिविर

कथा के अंतर्गत युवाओं में संस्कारों के लिए दो दिवसीय संस्कार शिविर (14 वर्ष से ऊपर के युवक-युवतियों के लिए) आयोजित किया जाएगा। इसके लिए पंजीकरण करवाना अनिवार्य होगा। कथा का समय प्रतिदिन दोपहर 3 से शाम 7 बजे तक रहेगा। तत्पश्चात भंडारे का आयोजन होगा। श्रीगोवत्स फाउंडेशन के अध्यक्ष ओमप्रकाश अग्रवाल ने सभी से गौ सेवा से जुड़ने की अपील की। लव फॉर काउढ फाउंडेशन के अध्यक्ष जसमत पटेल ने महिलाओं से कथा से जुड़ने का आग्रह किया। गोपाल सारड़ा ने धन्यवाद ज्ञापित किया।

बैठक में ओमप्रकाश अग्रवाल, सीए मुरलीमनोहर पलोड, बद्रीविशाल लोया, राजेश अग्रवाल, महावीर अग्रवाल, घनश्यामदास राठी, घनश्यामदास बजाज, प्रकाश तापड़िया, दिनेश देवड़ा, नरेश नागला, कैलाश व्यास, लोकेश पलोड, सीए नारायण लोया, सीए अजय मूंदड़ा, श्रीनिवास मोदानी, प्रकाश राठी, अनिल कुमार अग्रवाल, जसमत पटेल, लक्ष्मण, मिश्रीलाल जोशी, प्रह्लाद सारड़ा, गोपलादास सारड़ा, हनुमानदास सारड़ा, बृजमोहन व्यास, वल्लभ बजाज, कार्तिक बजाज, रमा राठी, भारती पलोड, संगीता लोया, अनीता बजाज, राधिका व्यास, रंजना देवड़ा, गोविंद मड़ी, रमेश कुमार लखोटिया, अंबिका अग्रवाल, राजेश, तन्मय सारड़ा, विद्या सारड़ा, नरसिंगदास मूंदड़ा, सीमा मूंदड़ा, पुरुषोत्तम टावरी, मुकेश झँवर, कमलनारायण बजाज व अन्य ने भाग लिया।

अब आपके लिए डेली हिंदी मिलाप द्वारा हर दिन ताज़ा समाचार और सूचनाओं की जानकारी के लिए हमारे सोशल मीडिया हैंडल की सेवाएं प्रस्तुत हैं। हमें फॉलो करने के लिए लिए Facebook , Instagram और Twitter पर क्लिक करें।

Related Articles

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button