श्याम सत्संग समिति की सावन की सैर भव्यता से संपन्न
हैदराबाद, श्री श्याम सत्संग समिति द्वारा मोइनाबाद स्थित रूपराज ड्रीम फार्म्स में सावन की सैर का आयोजन भव्यता से किया गया। आज यहां समिति द्वारा जारी प्रेस विज्ञप्ति के अनुसार, कार्यक्रम श्री गणेशजी और बाबा श्याम की पूजा-अर्चना के साथ आरंभ हुआ। पुरुषोत्तम गोयल, श्याम सुंदर सोमानी, पुरुषोत्तम पारीक, रमेश अग्रवाल, गोपालदास अग्रवाल, दिनेश अग्रवाल, बिकेश गोयल, सुनील सिंघानिया, दिनेश ताजपुरिया, निश्चित अग्रवाल, नितिन अग्रवाल और पीयूष अग्रवाल द्वारा पूजा संपन्न की गई।
इसके बाद सभी के लिए नाश्ते का प्रबंध किया गया। बच्चों, समिति के सदस्यों और उनके परिवारों ने स्विमिंग और रेन डांस का खूब आनंद लिया। दोपहर के भोजन के बाद बच्चों के लिए ड्राइंग प्रतियोगिता, तंबोला और क्रिकेट जैसे विभिन्न मनोरंजक गतिविधियों का आयोजन किया गया। विजेताओं को पुरस्कार वितरण के बाद सभी ने हाई-टी और डीजे का लुत्फ उठाया। यह आयोजन समिति के सदस्यों के लिए रात्रि भोज के साथ संपन्न हुआ।
यह भी पढ़े: सावन की सैर: माहेश्वरी मंडल हैदराबाद उत्तर का उत्सव सम्पन्न
कार्यक्रम के संयोजक निश्चित अग्रवाल, नितिन अग्रवाल, पीयूष अग्रवाल और नितेश अग्रवाल थे। कुल 102 लोगों ने अपनी उपस्थिति दर्ज कराई। अवसर पर समिति के सदस्य राजेश अग्रवाल, राहुल गोयल, राहुल अग्रवाल, संजय कुमार मोतीवाले, आयुष अग्रवाल, सूर्यकांत भगोरिया, ब्रिज मोहन अग्रवाल, मनोज अग्रवाल, शुभम गोयल, अभिषेक अग्रवाल, सूचित पित्ती, सज्जन गुप्ता, अनूप सिंघानिया, मोहित अग्रवाल, संदीप चौधरी, किशन कुमार जैन, दरमेश सांघी, जितेन्द्र अग्रवाल, प्रदीप गादिया, सीए हर्ष बंसल, अमित अग्रवाल, विशाल मोदी, भारत सांखला, पवन कुमार सुरेखा भी उपस्थित रहे।
अब आपके लिए डेली हिंदी मिलाप द्वारा हर दिन ताज़ा समाचार और सूचनाओं की जानकारी के लिए हमारे सोशल मीडिया हैंडल की सेवाएं प्रस्तुत हैं। हमें फॉलो करने के लिए लिए Facebook , Instagram और Twitter पर क्लिक करें।



