जीनियस होने के लक्षण

हर व्यक्ति का अपना-अपना स्वभाव होता है। कुछ लोगों को हमेशा लोगों से घिरा हुआ रहना अच्छा लगता है। कुछ लोगों को अकेले रहना अच्छा लगता है। सबसे घुल-मिलकर रहने वाले लोगों को लोग मिलनसार समझते हैं। और अकेले अपने आप में मगन रहने वाले लोगों को लोग घमंडी और अहंकारी समझते हैं।

लेकिन सच्चाई यह नहीं अकेले रहने वाले लोग घमंडी और अहंकारी होते हैं, बल्कि मनोविज्ञान कहता है कि असाधारण बुद्धि के लोग आमतौर पर अकेले रहना पसंद करते हैं। क्योंकि उनकी सोच आम लोगों से गहरी और काफी हटकर होती है। दुनिया में जितने भी महात्मा और महापुरुष हैं, वह सब अधिकतर एकांत प्रिय और स्वयं में मगन रहने वाले थे। असाधारण बुद्धि के लक्षण निम्नलिखित हैं-

खुद के साथ खुश रहना

यदि चार लोगों के साथ के बजाए अकेले रहना अच्छा लगता है और आपको शांति और सुकून महसूस होता है और आपका अधिकांश समय नए-नए विचारों को सोचने में लगता है और यदि आप अपना समय खुद के साथ बिताना अच्छा लगता है तो यह आपके जीनियस होने पर संकेत है।

भीड़ से थकना

बहुत ज्यादा शोर-शराबा, बेवजह की बातें और बिना काम के समय बिताना, दिखावटी बातचीत आपके मन को अशांत करती है और आपको परेशान करती है। तो यह संकेत है कि आपका दिमाग ज़्यादा गहराई अर्थपूर्ण वाली बातों को सोचता रहता है और उसे शांति की ज़रूरत है।

खुद से सवाल करना

असाधारण लोगों की एक बहुत बड़ी पहचान यह होती है कि वह खुद पर सवाल उठाते हैं। वह सोचते रहते हैं कि क्या मैं सही हूं? और क्या मैं इससे और बेहतर बन सकता हूं? यह आत्म मंथन उन्हें आगे की ओर ले जाता है ।

किसी भी चीज को अलग दृष्टि से देखना

असाधारण लोग में ऑब्ज़र्व क्षमता गज़ब की होती है। वह हर चीज को अपनी एक अलग दृष्टि से देखकर आंकलन करते हैं। किसी भी बात के पहलू को जो अन्य लोग नहीं देख पाते वह पहलू यह देखने का प्रयास करते हैं। यही इनकी सोच इन्हें औरों से हटकर बनाती है।

अनुकूलनशीलता

किसी भी बदली हुई परिस्थिति में असाधारण बुद्धि के लोग अपने आप को तुरंत ढाल लेते हैं। यदि समस्या है तो उन समस्याओं को हल करने के लिए अपरम्परागत तरीके को अपनाते हैं। यही बात है उन्हें विशिष्ट बनाती है।
वह मेहनती भी बहुत होते हैं। ऐसा अक्सर होता है कि असाधारण लोगों की पसंद, नज़रिया दूसरों से मेल नहीं खाता है। वह किसी भी बात को या घटना को सिर्फ सतही तौर पर नहीं देखते हैं। बल्कि छोटी से छोटी बात उनके लिए एक सवाल बन जाती है। उसके पीछे का मतलब वह समझने का प्रयास करते हैं। उनकी यह विशिष्टता होती है।

रेखा शाह आरबी

अब आपके लिए डेली हिंदी मिलाप द्वारा हर दिन ताज़ा समाचार और सूचनाओं की जानकारी के लिए हमारे सोशल मीडिया हैंडल की सेवाएं प्रस्तुत हैं। हमें फॉलो करने के लिए लिए Facebook , Instagram और Twitter पर क्लिक करें।

Related Articles

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button