सदन में राष्ट्रगीत के प्रति अमर्यादित आचरण की पुनरावृत्ति न हो : वेंकटरमणा

Ad

हैदराबाद, कामारेड्डी से भाजपा विधायक काटेपल्ली वेंकटरमणा रेड्डी ने विधानसभा सत्र के पहले दिन सदन में राज्यपाल के अभिभाषण के समय वंदेमातरम् गीत आलाप के विरोध में मजलिस पार्टी के विधायकों द्वारा सदन से बाहर चले जाने की ओर परोक्ष रूप से उल्लेख करते हुए इसे राष्ट्रीय गीत के प्रति अमर्यादित व्यवहार बताया।

विधानसभा में शून्यकाल के दौरान काटेपल्ली वेंकटरमणा रेड्डी ने कहा कि सदन में स्वयं जनप्रतिनिधियों द्वारा इस प्रकार राष्ट्रीय गीत के प्रति अमर्यादित व्यवहार करना ठीक नहीं है। सभापति को इस पर गंभीरता से विचार कर पुन इस प्रकार की घटनाओं की पुनरावृत्ति न हो, इसके लिए कदम उठाने चाहिए। उन्होंने कहा कि राष्ट्रगीत का सम्मान करना हर किसी के लिए अनिवार्य है।

यदि हमने तेलंगाना में जन्म लिया है, तो जय तेलंगाना, आंध्र प्रदेश में जन्म लिया तो जय आंध्र प्रदेश, महाराष्ट्र में जन्म लिया तो जय महाराष्ट्र कहना चाहिए। इसी तरह भारत में पैदा हुए हैं, तो जय भारत कहना ही चाहिए। उन्होंने सदन में राष्ट्रीय गीत के प्रति मर्यादित व्यवहार बनाए रखने की जिम्मेदारी सभापति पर डालते हुए इस पर गंभीरता से विचार करने की माँग की, ताकि राष्ट्र के प्रति सम्मान बना रहे।

यह भी पढ़ें… कौशिक रेड्डी ने करीमनगर पुलिस कमिश्नर पर लगाये गंभीर आरोप

विधायक वेंकटरमणा रेड्डी को खेल व युवा मंत्री वाकिटी श्रीहरी ने आश्वस्त किया कि ऐसी घटनाओं की पुनरावत्ति न हो, इसके लिए सरकार ध्यान देगी। इस विषय से संबंधित मंत्री को अवगत कराने का उन्होंने आश्वासन दिया।

अब आपके लिए डेली हिंदी मिलाप द्वारा हर दिन ताज़ा समाचार और सूचनाओं की जानकारी के लिए हमारे सोशल मीडिया हैंडल की सेवाएं प्रस्तुत हैं। हमें फॉलो करने के लिए लिए Facebook , Instagram और Twitter पर क्लिक करें।

Ad

Related Articles

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button