तेलंगाना सहित कई राज्यों में एसआईआर अप्रैल से शुरू

नई दिल्ली, मतदाता सूची के विशेष सघन पुनरीक्षण (एसआईआर) पर विपक्षी दलों के भारी विरोध के बाद भी चुनाव आयोग ने अब देश के बाकी बचे राज्यों व केंद्र शासित प्रदेशों में एसआईआर कराने का फैसला लिया है, जिसकी शुरूआत अप्रैल से होगी। गुरुवार को आयोग ने बाकी बचे सभी राज्यों व केंद्र शासित प्रदेशों के मुख्य निर्वाचन पदाधिकारियों (सीईओ) को पत्र लिखकर एसआईआर से पहले की जरूरी तैयारियों को पूरा करने के निर्देश दिए हैं।

आयोग ने इस बीच जिन राज्यों व केंद्र शासित प्रदेशों के सीईओ को यह पत्र भेजा है उनमें आंध्र प्रदेश, अरुणाचल प्रदेश, चंडीगढ़, दादर एवं नागर हवेली व दमन व दीव, हरियाणा, हिमाचल प्रदेश, जम्मू-कश्मीर, झारखंड, लद्दाख, कर्नाटक, महाराष्ट्र, मणिपुर, मेघालय, मिजोरम, नागालैंड, दिल्ली, ओडिशा, पंजाब, सिक्किम, त्रिपुरा, तेलंगाना व उत्तराखंड शामिल हैं।

गौरतलब है कि बिहार में एसआईआर का काम पूरा हो चुका है जबकि अभी उत्तर प्रदेश, गुजरात, बंगाल, केरल, तमिलनाडु सहित 12 राज्यों व केंद्र शासित प्रदेशों में इसका काम चल रहा है।(भाषा) 

यह भी पढ़ेप्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी एक शानदार व्यक्ति और मेरे अच्छे मित्र हैं: ट्रंप

अब आपके लिए डेली हिंदी मिलाप द्वारा हर दिन ताज़ा समाचार और सूचनाओं की जानकारी के लिए हमारे सोशल मीडिया हैंडल की सेवाएं प्रस्तुत हैं। हमें फॉलो करने के लिए लिए Facebook , Instagram और Twitter पर क्लिक करें।

Related Articles

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button