हिमायतनगर में अग्रसेन बैंक की छठी शाखा उद्घाटित

हैदराबाद, अग्रसेन को-ऑपरेटिव अर्बन बैंक लिमिटेड की छठी शाखा हिमायतनगर में स्थापित की गई है। शाखा का उद्घाटन केंद्रीय कोयला तथा खान मंत्री जी. किशन रेड्डी द्वारा किया गया। अवसर पर अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक अनिल कुमार, एफटीसीसीआई अध्यक्ष सुरेश कुमार सिंघल, वरिष्ठ अधिवक्ता एम. राजेंदर रेड्डी, सुनील गानू सहित अन्य गणमान्य उपस्थित थे।

अवसर पर चेयरमैन प्रमोद कुमार केड़िया ने सभी का स्वागत करते हुए कहा कि हिमायतनगर में लांच अग्रसेन को ऑपरेटिव अर्बन बैंक लिमिटेड की छठी शाखा बैंक द्वारा हैदराबाद में अपनी स्थिति को मजबूत करने की दिशा में एक कदम है।

शाखाओं का विस्तार बैंक की निरंतर सफलता का प्रमाण

जन-समुदाय को उल्लेखनीय बैंकिंग सेवाएँ प्रदान करने की प्रतिबद्धता को सुदृढ़ करते हुए इसकी और दो शाखाएँ बंजारा हिल्स तथा कूकटपल्ली में लांच की जाएँगी। बंजारा हिल्स शाखा का उद्घाटन आगामी 16 मार्च को किया जाएगा। इसके पूर्व 2 मार्च को अत्तापुर में बैंक की पाँचवीं शाखा आरंभ की गयी।

उन्होंने कहा कि यह सतत विस्तार बैंक की निरंतर सफलता को दर्शाता है, जो शेयरधारकों, ग्राहकों और शुभचिंतकों के समर्थन से संभव हुआ। अवसर पर बैंक के वरिष्ठ उपाध्यक्ष सीए नवीन कुमार अग्रवाल, उपाध्यक्ष सुरेश कुमार अग्रवाल, बीओएम चेयरमैन नारायण दत्त, निदेशक नरसिंग दास, महेश कुमार अग्रवाल, अपूर्वा अग्रवाल, मोहन अग्रवाल, राजेश कुमार अग्रवाल, बजरंग प्रसाद गुप्ता, गोपालचंद अग्रवाल, अनुज केड़िया, सीए पंकज कुमार अग्रवाल, जनरल मैनेजर-सीईओ सी.वी. राव, डिप्टी जनरल मैनेजर आनंद अग्रवाल, शाखा प्रमुख दीपक यादव व अग्रसेन बैंक के स्टाफ कर्मचारी उपस्थित थे।

यह भी पढ़ें… अत्तापुर में अग्रसेन बैंक की पाँचवीं शाखा आरंभ

अवसर पर पूर्व विधायक प्रेम सिंह राठौड़, प्रमोद सरायवाला, लक्ष्मीनिवास शर्मा, बी. शंकर, अरुण डाकोतिया, श्यामसुंदर मूदंड़ा, डॉ. मोहन गुप्ता, शांतनु चौधरी, राजेश अग्रवाल, सूरजमल कांकानी सहित शहर के अन्य गणमान्यों ने बड़ी संख्या में बैंक के उत्तरोत्तर विकास हेतु शुभकामनाएँ दीं।

अब आपके लिए डेली हिंदी मिलाप द्वारा हर दिन ताज़ा समाचार और सूचनाओं की जानकारी के लिए हमारे सोशल मीडिया हैंडल की सेवाएं प्रस्तुत हैं। हमें फॉलो करने के लिए लिए Facebook , Instagram और Twitter पर क्लिक करें।

Related Articles

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button