कौशल विकास मंत्री जयंत चौधरी ‘इंडिया-यूके अचीवर्स’ पुरस्कार से सम्मानित
लंदन, केंद्रीय कौशल विकास एवं उद्यमिता राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) जयंत चौधरी को प्रतिष्ठित ‘इंडिया-यूके अचीवर्स’ पुरस्कार 2026 से सम्मानित किया गया है। यह विशिष्ट सम्मान उन प्रभावशाली भारतीयों को प्रदान किया जाता है, जिन्होंने ब्रिटेन के शिक्षण संस्थानों से शिक्षा प्राप्त की है।
लंदन स्कूल ऑफ इकोनॉमिक्स (एलएसई) के छात्र रहे चौधरी ‘नेशनल इंडियन स्टूडेंट्स एंड एलुमनाई यूनियन’ (एनआईएसएयू) द्वारा घोषित उन सात उत्कृष्ट हस्तियों में सम्मिलित हैं, जिन्हें पिछले सप्ताह लंदन में आयोजित वार्षिक सम्मेलन के दौरान सम्मानित किया गया। यह आयोजन ब्रिटिश सरकार और उच्च शिक्षा भागीदारों के संयुक्त तत्वावधान में किया गया।
भारत एक प्रमुख शिक्षा भागीदार बना हुआ
इस अवसर पर ब्रिटिश विश्वविद्यालयों की मंत्री बैरोनेस जैकी स्मिथ ने कहा कि भारत से यहां आए छात्र ब्रिटेन के विश्वस्तरीय उच्च शिक्षा क्षेत्र, अर्थव्यवस्था और समग्र समाज पर सकारात्मक प्रभाव डालते हैं तथा ब्रिटेन के लिए वैश्विक प्रतिनिधि के रूप में उभरते हैं। उन्होंने कहा कि नयी रणनीति के तहत भारत एक प्रमुख शिक्षा भागीदार बना हुआ है।
राजनीतिक क्षेत्र में उभरते चेहरों को भी इस सम्मान सूची में स्थान प्राप्त हुआ है, जिनमें राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (शरदचंद्र पवार) के राष्ट्रीय प्रवक्ता अनीश गावंडे और द्रविड़ मुन्नेत्र कड़गम (डीएमके) के राष्ट्रीय प्रवक्ता धरणीधरन सेल्वम प्रमुख रूप से शामिल हैं। (भाषा)
अब आपके लिए डेली हिंदी मिलाप द्वारा हर दिन ताज़ा समाचार और सूचनाओं की जानकारी के लिए हमारे सोशल मीडिया हैंडल की सेवाएं प्रस्तुत हैं। हमें फॉलो करने के लिए लिए Facebook , Instagram और Twitter पर क्लिक करें।



