एसएलबीसी की 48वीं तिमाही समीक्षा बैठक संपन्न
हैदराबाद, राज्य स्तरीय बैंकर्स समिति (एसएलबीसी) तेलंगाना की 48वीं तिमाही समीक्षा बैठक होटल मैरीगोल्ड में आयोजित की गई। इसमें दिसंबर 2025 को समाप्त तिमाही के लिए तेलंगाना राज्य में बैंकों के प्रदर्शन की समीक्षा की गई।
जारी प्रेस विज्ञप्ति के अनुसार, बैठक में तेलंगाना सरकार के प्रधान सचिव (वित्त) संदीप कुमार सुल्तानिया, आईएएस, एपीसी और सचिव के. सुरेंद्र मोहन, आईएएस, डीएफएस, भारत सरकार के मनसा गंगोत्री काटा, आईआरएस, एसईआरपी, भारत सरकार के सीईओ डी. दिव्या, आईएएस, नाबार्ड, हैदराबाद के सीजीएम बी. उदय भास्कर, भारतीय रिजर्व बैंक, हैदराबाद के महाप्रबंधक एम. ज्ञान सुप्रभात, एसबीआई, हैदराबाद सर्कल के सीजीएम सहदेवन राधाकृष्णन, एसएलबीसी तेलंगाना के संयोजक और एसबीआई के महाप्रबंधक सतीश कुमार, भारत सरकार के संबंधित विभागों के वरिष्ठ अधिकारी, तेलंगाना राज्य में सदस्य बैंकों के अधिकारी, कृषि, एमएसएमई आदि के विभिन्न संघों के प्रतिनिधि उपस्थित थे।
बैठक में सहदेवन राधाकृष्णन, सीजीएम, एसबीआई, हैदराबाद सर्कल ने वित्तीय वर्ष 2025-26 की तीसरी तिमाही तक तेलंगाना राज्य में बैंकों के प्रदर्शन को प्रस्तुत किया। उन्होंने बताया कि बैंकों की कुल जमा राशि में 61,073 करोड़ रुपये की वृद्धि हुई और कुल जमा राशि 9,01,503 करोड़ रुपये थी। बैंकों के साथ कुल अग्रिमों में 1,11,349 करोड़ रुपये की वृद्धि हुई और सभी बैंकों का अग्रिम 1 1,92,710 करोड़ रुपये रहा। सीडी अनुपात 100 प्रतिशत से ऊपर बना हुआ है।
एमएसएमई को 1.28 लाख करोड़ ऋण, लक्ष्य का 62.95% हासिल
तिमाही के दौरान यह 130.18 प्रतिशत से बढ़ाकर 132.30 प्रतिशत रहा। सूक्ष्म, लघु और मध्यम उद्यमों (एमएसएमई) के लिए बैंकों ने 62.95 प्रतिशत लक्ष्य हासिल कर 1,28,152 करोड़ रुपये का वितरण किया। इसके अलावा बैंकों ने पीएमएसबीवाई के तहत 199.66 लाख ग्राहकों और पीएमजेजेबीवाई के तहत 104.73 लाख ग्राहकों को कवर किया है। अटल पेंशन योजना के तहत 27.04 लाख लोगों ने आवेदन किया।
मनसा गंगोत्री काटा, आईआरएस ने कहा कि बैंक न केवल वित्तीय मध्यस्थ हैं, बल्कि आर्थिक विकास और सामाजिक परिवर्तन के प्रमुख चालक भी हैं। विशेष रूप से कमजोर और कम सेवा वाले वर्गों को त्रण देने में। उन्होंने बैंकों से अंतिम छोर तक पहुँच और महिलाओं के नेतृत्व वाले वित्तीय समावेशन पर विशेष ध्यान देने के साथ वित्तीय समावेशन 2025ö30 के लिए राष्ट्रीय रणनीति को सक्रिय रूप से लागू करने का आग्रह किया।
प्राथमिकता क्षेत्रों की प्रगति के लिए तिमाही समीक्षा पर जोर
प्रधान सचिव (वित्त) संदीप कुमार सुल्तानिया, आईएएस ने प्राथमिकता वाले क्षेत्रों में गति बनाए रखने के लिए निरंतर तिमाही समीक्षाओं के महत्व पर जोर दिया। एमएसएमई क्षेत्र को आर्थिक विकास और रोजगार सृजन के एक महत्वपूर्ण इंजन के रूप में रेखांकित करते हुए उन्होंने इस क्षेत्र में त्रण प्रवाह और अधिक विश्वास बढ़ाने की आवश्यकता पर जोर दिया। के. सुरेंद्र मोहन, आईएएस ने समर्पित राज्य एफपीओ नीति, बेहतर क्रेडिट लिंकेज और नाबार्ड व अन्य हितधारकों के साथ समन्वित समर्थन के माध्यम से किसान उत्पादक संगठनों (एफपीओ) को मजबूत करने पर जोर दिया।
यह भी पढे़: महावीर बैंक की साधारण सभा संपन्न
के. सुरेंद्र मोहन ने पूरे तेलंगाना में किसानों की आय और ग्रामीण बाजार संपर्क बढ़ाने के लिए सहकारी समितियों और युवा उद्यमिता का लाभ उठाने का आह्वान किया। डी. दिव्या, आईएएस., बी.उदय भास्कर, ज्ञान सुप्रबथ एम., और सतीश कुमार ने बैठक को संबोधित किया। एसबीआई, तेलंगाना के डीजीएम (एबीयू और जीएसएस) प्रियब्रत मिश्रा के धन्यवाद ज्ञापन के साथ बैठक का समापन हुआ।
अब आपके लिए डेली हिंदी मिलाप द्वारा हर दिन ताज़ा समाचार और सूचनाओं की जानकारी के लिए हमारे सोशल मीडिया हैंडल की सेवाएं प्रस्तुत हैं। हमें फॉलो करने के लिए लिए Facebook , Instagram और Twitter पर क्लिक करें।



