एसएलजे के नेकलेस एवं बैंगल्स महोत्सव में उमड़े ग्राहक
हैदराबाद, शिवराज लक्ष्मीचंद जैन ज्वेलर्स के नेकलेस एवं बैंगल्स महोत्सव का चौथा दिन भी उत्साहजनक रहा, जहाँ बड़ी संख्या में लोगों ने इसका लाभ उठाया। नगर के प्रतिष्ठित आभूषण प्रतिष्ठान शिवराज लक्ष्मीचंद जैन ज्वेलर्स में जारी भव्य नेकलेस एवं बैंगल्स महोत्सव में शहर के अलावा बाहर से भी बड़ी संख्या में ग्राहकों का तांता लगा रहा।
विशेष रूप से वरंगल, काकीनाड़ा और गुंटूर से आए ग्राहकों ने महोत्सव में विभिन्न आकर्षक डिजाइनों की ज्वेलरी का अवलोकन किया। शोरूम के प्रतिनिधियों ने बताया कि महोत्सव में देश के कुशल कारीगरों द्वारा तैयार कुंदन, पोल्की, टेंपल, एंटीक, जड़ाऊ एवं आधुनिक डिजाइनों के साथ हजारों वैरायटी के नेकलेस और बैंगल्स प्रदर्शित किए गए हैं, जो ग्राहकों को अत्यंत आकर्षक रूप से पसंद आ रहे हैं।
विशेष रूप से आगामी मई-जून माह में होने वाली शादियों के लिए दुल्हन और उनके परिवार के सदस्य बड़ी संख्या में यहाँ आकर अपनी पसंदीदा ज्वेलरी का चयन कर महोत्सव को खास बना रहे हैं। उन्होंने बताया कि महोत्सव में ग्राहकों को नवीनतम डिजाइनों, उत्कृष्ट कारीगरी और भरोसेमंद गुणवत्ता का अनूठा संगम देखने को मिल रहा है। यही कारण है कि हर दिन ग्राहकों की संख्या लगातार बढ़ रही है। महोत्सव को सभी वर्गों के लोगों से शानदार प्रतिक्रिया मिल रही है।
यह भी पढ़ें… ब्रह्मर्षि सेवा समाज ने मनाया वार्षिकोत्सव व होली मिलन
शिवराज लक्ष्मीचंद जैन ज्वेलर्स की ओर से उन सभी परिवारों को विशेष आमंत्रण दिया गया है, जिनके घर में शादी या कोई शुभ अवसर आने वाला है। वह इस महोत्सव में ज्वेलरी के अनोखे कलेक्शन का अवलोकन कर पसंद की उत्कृष्ट ज्वेलरी का चयन कर सकते हैं। यह नेकलेस एवं बैंगल्स महोत्सव महोत्सव आने वाले दिनों में भी जारी रहेगा, जहाँ ग्राहकों को पारंपरिक और आधुनिक डिजाइनों का भव्य संगम देखने और खरीदने का बढ़िया अवसर प्राप्त होगा।
अब आपके लिए डेली हिंदी मिलाप द्वारा हर दिन ताज़ा समाचार और सूचनाओं की जानकारी के लिए हमारे सोशल मीडिया हैंडल की सेवाएं प्रस्तुत हैं। हमें फॉलो करने के लिए लिए Facebook , Instagram और Twitter पर क्लिक करें।



