22 सब-रजिस्ट्रार कार्यालयों में स्लॉट बुकिंग सुविधा शुरू, पहले दिन 626 पंजीकरण

हैदराबाद, राजस्व, आवास, सूचना एवं जनसंपर्क मंत्री पोंगुलेटी श्रीनिवास रेड्डी ने कहा कि लोगों को आसान, निष्पक्ष और त्वरित सेवाएं प्रदान करने के उद्देश्य से सब-रजिस्ट्रार कार्यालयों में स्लॉट बुकिंग सेवाएं शुरू की गई हैं। उन्होंने कहा कि प्रदेश के विभिन्न जिलों के 22 सब-रजिस्ट्रार कार्यालयों में आज से प्रयोगात्मक तौर पर स्लॉट बुकिंग सुविधा लागू कर दी गई है। यहाँ से मिलने वाले परिणामों को ध्यान में रख कर इसे राज्यभर में विस्तारित किया जाएगा।

उन्होंने अधिकारियों को सलाह दी कि जनता को ध्यान में रख कर सुधार व नीतिगत निर्णय लिया जाएँ। उन्होंने अधिकारियों से पहले दिन स्लॉट बुकिंग के कार्यान्वयन और जनता की प्रतिक्रिया की जानकारी ली। मंत्री ने अधिकारियों को स्लॉट बुकिंग के बारे में लोगों में जागरूकता पैदा करने की सलाह दी। उन्होंने बताया कि संपत्ति पंजीकरण के लिए पहले दिन आज 626 लोगों ने स्लॉट बुक किया। उन्होंने कहा कि यह स्लॉट बुकिंग समय बचाने और पारदर्शिता लाने के लिए शुरू की गई है।

यह भी पढ़ें… रजिस्ट्रेशनों के लिए स्लॉटबुकिंग सुविधा कल से

उन्होंने बताया कि जल्द ही कतारों में खड़े होने की समस्या खत्म होगी और दलालों की कोई भागीदारी भी नहीं होगी। उन्होंने कहा कि स्लॉट बुकिंग के माध्यम से रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया मात्र 10 से 15 मिनट में पूरी होने को लेकर जनता हर्ष जता रही है। उन्होंने कहा कि विभाग की आधिकारिक वेबसाइट registration.telangana.gov.in के स्लॉट बुकिंग मॉड्यूल के माध्यम से किसी भी उपलब्ध दिन किसी भी समय रजिस्ट्रेशन करने के लिए स्लॉट बुकिंग उपयोगी होगी। इससे देरी, सिफारिशों और बिचौलियों के हस्तक्षेप के बिना बेहतर सेवाएँ प्राप्त होंगी।

अब आपके लिए डेली हिंदी मिलाप द्वारा हर दिन ताज़ा समाचार और सूचनाओं की जानकारी के लिए हमारे सोशल मीडिया हैंडल की सेवाएं प्रस्तुत हैं। हमें फॉलो करने के लिए लिए Facebook , Instagram और Twitter पर क्लिक करें।

Related Articles

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button