सभी सब-रजिस्ट्रार कार्यालयों में आज से होगी स्लॉट बुकिंग: पोंगुलेटी श्रीनिवास रेड्डी

हैदराबाद, राजस्व, आवास, सूचना और जनसंपर्क मंत्री पोंगुलेटी श्रीनिवास रेड्डी ने कहा कि राज्य के सभी सब-रजिस्ट्रार कार्यालयों में स्लॉट बुकिंग प्रणाली और आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (एआई) सेवाओं का उपयोग करके लोगों को अधिक आसान और कुशल सेवाएं प्रदान की जा रही हैं। उन्होंने बताया कि राज्यभर में प्रयोगात्मक तौर पर दो चरणों में 47 सब-रजिस्ट्रार कार्यालयों पर स्लॉट बुकिंग प्रणाली लागू की गई है और इसे कल सोमवार (2 जून) से शेष 97 सब-रजिस्ट्रार कार्यालयों में लागू किया जाएगा।

श्रीनिवास रेड्डी ने कहा कि स्लॉट बुकिंग प्रणाली के साथ-साथ सभी सब-रजिस्ट्रार कार्यालयों में एक आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (एआई) सक्षम चैटबॉट – मेधा 82476 23578 व्हाट्सऐप नंबर उपलब्ध कराया गया है। इस नई प्रक्रिया से पंजीकरण कराने वालों की शंकाएं दूर होंगी और पंजीकरण कार्यालय का स्थान, स्लॉट बुकिंग रिक्तियों का विवरण, समय की उपलब्धता जैसी जानकारी भी मिलेगी। उन्होंने कहा कि गिफ्ट डीड, सेल डीड पर रजिस्ट्रेशन शुल्क, बाजार मूल्य जैसे सभी मुद्दों की जानकारी इस एआई चैटबॉट – मेधा के माध्यम से मिल सकती है।

मंत्री ने आज स्टांप एवं रजिस्ट्रेशन अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक की। बैठक के दौरान उन्होंने कहा कि समय की बचत के लिए पारदर्शी, भ्रष्टाचार मुक्त तरीके से संपत्ति खरीदारों और विक्रेताओं को बेहतर सेवाएं प्रदान करने के लिए शुरू की गई स्लॉट बुकिंग प्रणाली ने वांछित परिणाम दिए हैं। 94 प्रतिशत लोगों ने इस पर संतोष व्यक्त किया है। उन्होंने कहा कि पहले चरण में 10 अप्रैल से लेकर अब तक 22 सब-रजिस्ट्रार कार्यालयों में 30,592 दस्तावेज पंजीकृत किए गए हैं और दूसरे चरण में 12 मई से लेकर अब तक 25 सब-रजिस्ट्रार कार्यालयों में 14,099 दस्तावेज पंजीकृत किए गए हैं।

यह भी पढ़ें… राजा सिंह के प्रश्नों का उत्तर दें भाजपा नेता : महेश कुमार गौड़

रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया में बदलाव और नई सुविधा

श्रीनिवास रेड्डी ने कहा कि यह सरकार लोगों की सोच, राय और इच्छाओं के आधार पर निर्णय लेगी और उन्हें लागू करेगी। अंतत: इस सरकार का लक्ष्य लोगों को संतोषजनक सेवाएं प्रदान करना है। उन्होंने आगे कहा कि अवैध गतिविधियों को रोकने तथा डबल रजिस्ट्रेशनों की रोकथाम हेतु रजिस्ट्रेशनों से संबंधित पूर्ण जानकारी के साथ डेवलपर मॉड्यूल शीघ्र ही लागू किया जाएगा। इसमें पंजीकृत भूखंडों का विवरण लाल रंग में प्रदर्शित किया जाता है।

श्रीनिवास रेड्डी ने कहा कि दोपहर के भोजन के समय को छोड़कर सुबह 10.30 बजे से शाम 5 बजे तक स्लॉट बुकिंग की जा सकती है। प्रति दिन प्रत्येक कार्यालय में 48 स्लॉट बुक किए जाएंगे। उन्होंने कहा कि जिन लोगों ने अपने स्लॉट बुक नहीं किए हैं, उनके लिए किसी भी आपात स्थिति में शाम 5 बजे से शाम 5.30 बजे तक पांच वॉक-इन रजिस्ट्रेशन की अनुमति दी गई है। उन्होंने अधिकारियों को राज्य भर में स्लॉट बुकिंग शुरू करने के संदर्भ में किसी भी तकनीकी समस्या से बचने के लिए सावधानी बरतने की सलाह दी।

श्रीनिवास रेड्डी ने बताया कि स्लॉट बुकिंग के साथ-साथ पंजीकरण प्रक्रिया को और तेज करने के हिस्से के रूप में आधार-ई-हस्ताक्षर शुरू किया जा रहा है। इसे निजामाबाद जिले के अर्मूर और खम्मम जिले के कुसुमंची के सब-रजिस्ट्रार कार्यालयों में प्रयोगात्मक तौर पर लागू किया जा रहा है और जल्द ही इसे पूरे राज्य में लागू किया जाएगा।

अब आपके लिए डेली हिंदी मिलाप द्वारा हर दिन ताज़ा समाचार और सूचनाओं की जानकारी के लिए हमारे सोशल मीडिया हैंडल की सेवाएं प्रस्तुत हैं। हमें फॉलो करने के लिए लिए Facebook , Instagram और Twitter पर क्लिक करें।

Related Articles

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button