स्मृति–पलाश हल्दी-मेंहदी सेरेमनी में क्रिकेट मैच का मज़ा

नई दिल्ली: भारतीय महिला क्रिकेट टीम की स्टार बैटर स्मृति मंधाना और मशहूर म्यूजिक कंपोजर पलाश मुच्छल की शादी का जश्न इन दिनों सोशल मीडिया पर छाया हुआ है। हल्दी से लेकर मेंहदी तक, हर फंक्शन की तस्वीरें और वीडियो इंटरनेट पर धूम मचा रहे हैं। शादी की रस्में पूरी तरह रंगों, संगीत, मस्ती और क्रिकेटीय अंदाज से भरी दिखाई दे रही हैं।

हल्दी सेरेमनी में मस्ती, रंग और डांस की धूम

शुक्रवार को आयोजित हल्दी सेरेमनी में स्मृति और पलाश ने जमकर रंग उड़ाया। दोनों ने एक-दूसरे पर हल्दी लगाने के साथ-साथ गुलाल से भी खेला, जिससे माहौल होली जैसा हो गया। सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो में दोनों हल्दी के बीच जमकर डांस करते, हंसते और मस्ती करते नजर आए। फैंस ने इन पलों को स्मृति का “सबसे खुशहाल दिन” बताया।

हल्दी में भारतीय महिला क्रिकेट टीम भी पहुंची और स्मृति के साथ मस्ती करती दिखाई दी। टीम मेंबर्स ने हल्दी खेली, डांस किया और फंक्शन को यादगार बनाया।

मेंहदी में रचाया ‘पिया के नाम की मेंहदी’

शनिवार को स्मृति मंधाना की मेंहदी सेरेमनी हुई, जिसमें भी ग्लैमर और जोश देखने को मिला। स्मृति ने पलाश के नाम की मेहंदी रचाई, वहीं पलाश ने भी मेंहदी लगवाई। इस फंक्शन की तस्वीरें अब इंटरनेट पर तेजी से वायरल हैं। शादी में दोनों तरफ से 70-70 खास मेहमान बुलाए गए हैं, और तैयारियों में कोई कमी नहीं छोड़ी गई है। परिवार इन रस्मों को “एक विनिंग मैच जितना रोमांचक” बता रहा है।

शादी में क्रिकेट का तड़का- टॉस और कॉमेंट्री तक

स्मृति मंधाना की शादी हो और क्रिकेट न हो ऐसा कैसे?
शादी में एक मिनी-क्रिकेट सेशन भी रखा गया जिसमें टॉस, कॉमेंट्री और मजेदार मुकाबला आयोजित हुआ। वीडियो में दोनों परिवारों और दोस्तों को क्रिकेट खेलते देखा जा सकता है। फैंस इसे “इंडियन क्रिकेट की सबसे क्यूट वेडिंग मोमेंट” बता रहे हैं।

23 नवंबर को होगी भव्य शादी पीएम मोदी ने दी शुभकामनाएं

स्मृति मंधाना और पलाश मुच्छल 23 नवंबर को सात फेरे लेने जा रहे हैं। इस ग्रैंड वेडिंग में क्रिकेट और बॉलीवुड के कई दिग्गज नाम शामिल होने की संभावना है। सूत्रों के अनुसार, इस कपल ने अपनी शादी में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को भी आमंत्रित किया, जिन्होंने उन्हें शादी की अग्रिम बधाई भी दी है। स्मृति और पलाश पिछले 6 सालों से रिश्ते में थे। कुछ समय पहले स्टेडियम में पलाश का घुटनों पर बैठकर किया गया रोमांटिक प्रपोजल वायरल हुआ था। अब यह जोड़ी अपने जीवन के नए सफर की शुरुआत करने को तैयार है। (भाषा)

अब आपके लिए डेली हिंदी मिलाप द्वारा हर दिन ताज़ा समाचार और सूचनाओं की जानकारी के लिए हमारे सोशल मीडिया हैंडल की सेवाएं प्रस्तुत हैं। हमें फॉलो करने के लिए लिए Facebook , Instagram और Twitter पर क्लिक करें।

Related Articles

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button