स्नैपचैट ने हैदराबाद में शुरू किया पहला क्रिएटर कनेक्ट आईपी
हैदराबाद, फिल्म, टीवी, कला और डिजिटल रचनाकारों के साथ सामग्री निर्माण के महत्वपूर्ण मंच स्नैपचैट ने हैदराबाद में पहले स्नैपचैट क्रिएटर कनेक्ट प्रारंभ करने की घोषणा की। कंपनी हैदराबाद में स्थानीय भागीदारी को विस्तार देते हुए निवेश में वृद्धि की योजना को साकार रूप दे रही है।

यहाँ जारी प्रेस विज्ञप्ति के अनुसार, स्नैपचैट का उद्देश्य स्थानीय प्रतिभाओं को सशक्त बनाना, उद्योग सहयोग को बढ़ावा देना और रचनाकारों के लिए समुदायों को विकसित करते हुए डिजिटल सामग्री के कथन और मुद्रीकरण के अवसरों को बढ़ाना है।
हैदराबाद की अग्रणी निर्माता एजेंसियों, तमाडा मीडिया, चाईबिस्केट, म्यूटिनी, एनआरजीवाई प्लस, सिली मोंक्स, व्हेक्ड आउट मीडिया आदि के साथ भागीदारी की है। साथ ही क्षेत्रीय सामग्री निर्माताओं का समर्थन करने और अगली पीढ़ी की प्रतिभा को बढ़ावा देने के लिए सहयोग प्रदान किया जा रहा है। स्नैप स्कूल जैसे कार्यक्रमों द्वारा रचनाकारों को शिक्षित करने पर ध्यान केंद्रित किया जा रहा है।
यह भी पढ़ें… इरिसेट में राजभाषा कार्यान्वयन समिति ने की बैठक
स्नैपचैट क्रिएटर कनेक्ट: रचनात्मकता और नवाचार का संगम
स्नैप इंक सामग्री निदेशक साकेत झा सौरभ ने कहा कि हैदराबाद में सबसे रोमांचक रचनाकार मौजूद हैं। इसी बात को ध्यान में रखते हुए यहाँ पहला स्नैपचैट क्रिएटर कनेक्ट आईपी लांच किया। उन्होंने कहा कि भारत महत्वपूर्ण बदलाव के दौर से गुजर रहा है, जिसमें रचनात्मक प्रतिभाएँ केंद्र में हैं। रचनात्मक अभिनव्यक्ति के लिए नये तौर तरीके अपनाए जा रहे हैं।
क्रिएटर कनेक्ट उन तरीकों में से एक है, जिससे पॉप संस्कृति में इस बदलाव का नेतृत्व करने वाले रचनाकारों को शामिल किया जाएगा। उन्होंने बताया कि तेलुगु अभिनेता नानी स्नैपचैट पर आगामी फिल्म हिट: द थर्ड केस के बारे में विचार साझा करने के लिए सामने आये हैं। रचनाकारों और प्रशंसकों ने समान रूप से अभिनेता का स्वागत किया। अवसर पर स्नैपचैट ने फिल्म के लिए नया मूवी लेंस भी लांच किया। कार्यक्रम में नयनी पावनी, श्वेता नायुडू, नैनिका अनासुरु, प्रणवी, अनुषा रत्नम जैसे 50 से अधिक शीर्ष रचनाकार उपस्थित थे।
अब आपके लिए डेली हिंदी मिलाप द्वारा हर दिन ताज़ा समाचार और सूचनाओं की जानकारी के लिए हमारे सोशल मीडिया हैंडल की सेवाएं प्रस्तुत हैं। हमें फॉलो करने के लिए लिए Facebook , Instagram और Twitter पर क्लिक करें।



