हिमाचल में बर्फबारी, वीकेंड पर उमड़ी सैलानियों की भीड़
हिमाचल, हिमाचल में अटल टनल समेत ऊंची चोटियों पर ताजा बर्फबारी दर्ज की गई। बर्फ गिरते ही वीकेंड पर सैलानियों की भारी भीड़ पहाड़ों की ओर उमड़ पड़ी। पर्यटकों ने लाइव स्नोफॉल का जमकर आनंद लिया और बर्फ से ढकी वादियों में फोटो-वीडियो बनाए। स्थानीय प्रशासन के अनुसार, मौसम साफ रहने और ताजा बर्फबारी की खबर के बाद पर्यटकों की संख्या में अचानक इजाफा हुआ।

मौसम विभाग ने आने वाले दिनों में ऊंचाई वाले इलाकों में ठंड बढ़ने की संभावना जताई है। वहीं प्रशासन ने यात्रियों से सावधानी बरतने और ट्रैफिक एडवाइजरी का पालन करने की अपील की है।

बर्फबारी से जहां पर्यटन कारोबार को बढ़ावा मिला है, वहीं स्थानीय लोगों ने भी मौसम के इस खूबसूरत मिजाज का स्वागत किया है।
यह भी पढ़े– कमल हासन ने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी से की मुलाकात
अब आपके लिए डेली हिंदी मिलाप द्वारा हर दिन ताज़ा समाचार और सूचनाओं की जानकारी के लिए हमारे सोशल मीडिया हैंडल की सेवाएं प्रस्तुत हैं। हमें फॉलो करने के लिए लिए Facebook , Instagram और Twitter पर क्लिक करें।



