सोच इंडिया फाउंडेशन ने किया बिंदास वूमेन्स रन का आयोजन

हैदराबाद, नेकलेस रोड स्थित जलविहार में सोच इंडिया फाउंडेशन एवं जेसीआई बंजारा के तत्वावधान में आाज बिंदास वूमेन्स रन-2026 का आयोजन किया गया। जारी प्रेस विज्ञप्ति में आयोजक दीपांजलि ठाकुर ने बताया कि रन का आयोजन महिलाओं में आत्मविश्वास, स्वास्थ्य जागरूकता और सशक्तिकरण को बढ़ावा देने के उद्देश्य से किया गया।

मुख्य अतिथि शेषु कुमारी, युवा नेता गुलाब सिंह राजपुरोहित, महिलाओं व कार्यकर्ताओं ने जलविहार से संजीवैय्या पार्क तक बिंदास वूमेन्स रन में भाग लिया। आयोजकों ने कार्यक्रम के मुख्य अतिथि पूर्व पार्षद शेषु कुमारी, युवा नेता गुलाब सिंह राजपुरोहित, जेसीआई उपाध्यक्ष जेएफएस सुरेश गोम्पा, ललिता चौहान का स्मृति चिह्न, शॉल व गुलदस्ते से विशेष सम्मान किया।

शेषु कुमारी व युवा नेता गुलाब सिंह राजपुरोहित ने रन के आयोजन के लिए आयोजकों को शुभकामनाएँ देते हुए कहा कि यह समाज में सकारात्मक संदेश फैलाने और महिलाओं को अधिकारों एवं स्वास्थ्य के प्रति जागरूक करने के प्रति महत्वपूर्ण कदम है। इस दौरान अल्पाहार की व्यवस्था कार्यक्रम स्थल पर की गयी।

यह भी पढ़ें… मठों और पीठों पर हमले बर्दाश्त नहीं : विहिप

कार्यक्रम में सोच इंडिया फाउंडेशन की दीपांजलि ठाकुर, प्रियंका उपाध्याय, अर्चना चौधरी, जेसीआई बंजारा अध्यक्ष रोहित काबरा, सचिव कृष्णा तोष्णीवाल, चेयरपर्सन स्वाति काबरा, वाइस चेयरपर्सन निकिता भट्टड़ व अन्य उपस्थित थे। आयोजकों ने गुलाब सिंह राजपुरोहित द्वारा दिये गये विशेष सहयोग हेतु आभार प्रकट किया। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में महिलाओं ने भाग लिया।

अब आपके लिए डेली हिंदी मिलाप द्वारा हर दिन ताज़ा समाचार और सूचनाओं की जानकारी के लिए हमारे सोशल मीडिया हैंडल की सेवाएं प्रस्तुत हैं। हमें फॉलो करने के लिए लिए Facebook , Instagram और Twitter पर क्लिक करें।

Related Articles

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button