अग्रवाल समाज मलकपेट की बैठक में सामाजिक कार्यक्रमों की योजना
हैदराबाद, अग्रवाल समाज मलकपेट की बैठक सैदाबाद स्थित श्री हरिश्चंद्र बजाज के निवास पर संपन्न हुई। बैठक का शुभारंभ महाराजा अग्रसेन भगवान की पूजा के साथ हुआ। अध्यक्ष पंकज संघी ने सभी सदस्यों का स्वागत किया। सचिव प्रदीप बंसल द्वारा पिछली बैठक की कार्यवाही प्रस्तुत की गयी, जिसे सर्वसम्मति से पारित किया गया।
बैठक में बताया गया कि बद्रीविशाल पन्नालाल पित्ती ट्रस्ट एवं अग्रवाल सेवा दल के सहयोग से रविवार, 11 जनवरी को दिल्ली पब्लिक स्कूल, संतोषनगर, हैदराबाद में आयोजित होने वाले मेडिकल कैंप में शाखा सहभागिता करेगी। इसके अतिरिक्त आगामी 18 जनवरी को सदस्यों द्वारा श्री गोपाल गौशाला, इब्राहिमपट्टनम में गो-सेवा करने का निर्णय लिया गया। गौशाला जाने-आने के लिए बस की व्यवस्था डी मार्ट, मलकपेट से सुबह 10.30 बजे रहेगी। मलकपेट युवा मोर्चा शाखा द्वारा 10 जनवरी को रात 8 बजे से श्री श्याम सत्संग समिति के सहयोग भजन संध्या का आयोजन किया गया जाएगा। कार्यक्रमों में सभी सदस्यों से भाग लेने का निवेदन किया गया।
यह भी पढ़ें… जेसीआई बंजारा हैदराबाद : रोहित काबरा ने 45वें शपथ ग्रहण समारोह में ली अध्यक्षता
बैठक में अध्यक्ष पंकज कुमार संघी, उपाध्यक्ष अशोक अग्रवाल, सचिव प्रदीप बंसल, संयुक्त सचिव शैलेश अग्रवाल, कोषाध्यक्ष सत्यनारायण मोदी, केंद्रीय समिति सदस्य सुरेश पटवारी, गोविंद मोदी, सलाहकार महावीर प्रसाद अग्रवाल, लाजपत राय गुप्ता, हरिश्चंद्र बजाज, श्यामसुंदर अग्रवाल, सतीश बंसल, सुरेश गोयल, दिनेश गोयल, गोपाल मोदी, संजीव गोयल, महिला शाखा अध्यक्ष रेखा अग्रवाल व अन्य की उपस्थिति रही।
अब आपके लिए डेली हिंदी मिलाप द्वारा हर दिन ताज़ा समाचार और सूचनाओं की जानकारी के लिए हमारे सोशल मीडिया हैंडल की सेवाएं प्रस्तुत हैं। हमें फॉलो करने के लिए लिए Facebook , Instagram और Twitter पर क्लिक करें।



