हैदराबाद : ड्रग्स केस में सॉफ्टवेयर इंजीनियर अरेस्ट
हैदराबाद, मोइनाबाद फार्म हाउस ड्रग्स मामले की छानबीन कर रही एसआईटी ने ड्रग्स की आपूर्ति करने वाले सॉफ्टवेयर इंजीनियर अभिषेक सिंह को गिरफ्तार कर लिया। गौरतलब है कि भारास के पूर्व विधायक पी. रोहित रेड्डी के मोइनाबाद स्थित फार्म हाउस में हाल ही में एसओटी पुलिस ने ड्रग्स पार्टी का पर्दाफाश किया था। इस पार्टी में तेदेपा सांसद पुट्टा महेश कुमार और रोहित रेड्डी समेत 11 लोगों को हिरासत में लिया गया था। इस घटना को सरकार गंभीरता से ले रही है और इस मामले की जाँच के लिए एसआईटी का गठन किया गया है।
इस बात का पता चला कि रोहित रेड्डी द्वारा इसके पूर्व आयोजित इसी प्रकार की पार्टियों के लिए अभिषेक सिंह ने ड्रग्स की आपूर्ति की थी। एसआईटी ने बताया कि रोहित रेड्डी अपने कार चालक शरत के जरिए अभिषेक से ड्रग्स प्राप्त करता था। छानबीन में इस बात का भी खुलासा हुआ कि रोहित रेड्डी इसके पूर्व इस प्रकार की 24 ड्रग्स पार्टियाँ आयोजित कर चुका है और इन पार्टियों के लिए अभिषेक ने ही ड्रग्स की आपूर्ति की थी। पुलिस ने अभिषेक के सेलफोन के सीडीआर और व्हॉट्सऐप मैसेजों की छानबीन कर रही है। पुलिस इस बात का पता लगा रही है कि अभिषेक के साथ इस ड्रग्स नेटवर्क में और कितने लोग शामिल हैं।
रोहित रेड्डी का फार्म हाउस सील
मोइनाबाद ड्रग्स पार्टी की छानबीन कर रही एसआईटी पुलिस ने आज राजस्व अधिकारियों के साथ मिलकर मोइनाबाद स्थित रोहित रेड्डी के फार्महाउस को सील कर दिया। एसआईटी के अनुसार इस मामले में ड्रग्स पार्टी के अलावा अवैध भू-कब्जे के कुछ मामले भी शामिल हैं। गौरतलब है कि पिछले कुछ वर्षों से अनैतिक क्रियाकलापों के लिए रोहित रेड्डी का फार्म हाउस चर्चा में बना हुआ एसआईटी ने मामले की छानबीन कर इस बात का पता लगाया कि अभिषेक रोहित रेड्डी का फार्म हाउस सील है।
गौरतलब है कि इसी फार्म हाउस में इसके पूर्व विधायकों की खरीद फरोख्त का भी मामला प्रकाश में आया था। राजस्व अधिकारियों के अनुसार, फार्म हाउस का निर्माण नियमों का उल्लंघन कर किया गया और इसके लिए असाइंड भूमि का उपयोग किया गया। फार्म हाउस की ड्रग्स पार्टी में भाग लेने वाले लोगों के वाहन भी पुलिस ने जब्त कर लिए। एसआईटी इस बात की जाँच-पड़ताल कर रही है कि छापे के सिंह ने इस पार्टी के लिए ड्रग्स की आपूर्ति की थी।
ठोस सबूतों के आधार पूर्व इस पार्टी में और कितने लोगों ने भाग लिया था। रोहित रेड्डी को पूछताछ के लिए पुलिस हिरासत में देने हेतु ऊपरपल्ली अदालत में एसआईटी की ओर से याचिका भी दायर की गई, जिस पर संभवतः सोमवार को फैसला सुनाया जा सकता है। अदालत से हिरासत में लेने के आदेश मिलते ही एसआईटी रोहित रेड्डी को हिरासत में लेकर फार्म हाउस में ही उनसे पूछताछ कर सकती है।

अब आपके लिए डेली हिंदी मिलाप द्वारा हर दिन ताज़ा समाचार और सूचनाओं की जानकारी के लिए हमारे सोशल मीडिया हैंडल की सेवाएं प्रस्तुत हैं। हमें फॉलो करने के लिए लिए Facebook , Instagram और Twitter पर क्लिक करें।





