ओआरआर पर कार में मिला सॉफ्टवेयर इंजीनियर का शव

हैदराबाद, अब्दुल्लापुरमेट पुलिस थानांतर्गत आउटर रिंग रोड पर 33 वर्षीय सॉफ्टवेयर इंजीनियर का शव कार में संदिग्ध हालत में बरामद हुआ। प्राप्त जानकारी के अनुसार, अब्दुल्लापुरमेट पुलिस की पेट्रोलिंग टीम कल रात गश्त कर रही थी। इसी दौरान पेद्दाअंबरपेट के पास एग्जिट-11 के पास एक कार खड़ी दिखी।

पुलिस ने जाँच की तो कार के अंदर एक व्यक्ति बेहोश मिला। इसके बाद पुलिस ने तुरंत एम्बुलेंस बुलाकर उसे अस्पताल स्थानांतरित किया, जहाँ डॉक्टरों ने व्यक्ति को मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने बताया कि शव की पहचान मूल रूप से विजयवाड़ा तथा गच्चीबावली में रहते हुए इन्फोसिस कंपनी में काम करने वाले टी. शिवराम कृष्णा के रूप में हुई। बताया गया कि हाल ही में उसे कंपनी द्वारा अमेरिका भी भेजा गया था। उसने सोमवार को अपने परिवार को फोन कर घर आने की जानकारी भी दी थी।

यह भी पढ़ें… होली खेलने के बाद नदी में नहाने उतरे दो लोगों की डूबने से मौत

यह भी बताया गया कि परिवार उसके विवाह की तैयारी कर रहा था। अचानक हुई इस घटना से परिवार सदमे में है। पुलिस शव को पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल भेजकर आगे की जाँच कर रही है। इस सिलसिले में फिलहाल संदिग्ध परिस्थितियों में मौत का मामला दर्ज़ किया गया। पुलिस पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार कर रही है। इसके अलावा मृतक के दोस्तों व रिश्तेदारों से भी पूछताछ कर रही है।

अब आपके लिए डेली हिंदी मिलाप द्वारा हर दिन ताज़ा समाचार और सूचनाओं की जानकारी के लिए हमारे सोशल मीडिया हैंडल की सेवाएं प्रस्तुत हैं। हमें फॉलो करने के लिए लिए Facebook , Instagram और Twitter पर क्लिक करें।

Related Articles

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button