बेटा-बहू के मारपीट करने पर दी जान
हैदराबाद, गोलकोंडा थाना परिधि में बेटा और बहू के झगड़ा कर मारपीट करने के कारण एक महिला ने सम्प में कूदकर आत्महत्या कर ली।
विनायकनगर, शेखपेट निवासी कोल्ला सुनीता (43) अपने पति कोल्ला नरसिम्हा के निधन के बाद से अपने पुत्र और बहू के साथ रह रही थी। घरेलू झगड़ों के चलते सुनीता की उसके पुत्र और बहू ने पिटाई कर दी थी। इस कारण आज सुबह सुनीता ने सम्प में कूदकर आत्महत्या कर ली।
यह भी पढ़ें… ओआरआर पर कार में मिला सॉफ्टवेयर इंजीनियर का शव
अब आपके लिए डेली हिंदी मिलाप द्वारा हर दिन ताज़ा समाचार और सूचनाओं की जानकारी के लिए हमारे सोशल मीडिया हैंडल की सेवाएं प्रस्तुत हैं। हमें फॉलो करने के लिए लिए Facebook , Instagram और Twitter पर क्लिक करें।



