सौम्या मिश्रा और वम्शी मोहन का नाम वर्ल्ड बुक ऑफ रिकॉर्ड्स में

Ad

हैदराबाद, तेलंगाना के अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक (जेल प्रशासन) डॉ. सौम्या मिश्रा और उप- पुलिस अधीक्षक सी. वम्शी मोहन रेड्डी का नाम वर्ल्ड बुक ऑफ रिकॉर्ड्स में दर्ज किया गया। यहाँ जारी प्रेस विज्ञप्ति में बताया गया है कि इन दोनों पुलिस अधिकारियों का नाम पुलिस सेवा और कल्याणकारी सुधार लाने के लिए दिए गए बेमिसाल योगदान के चलते वर्ल्ड बुक ऑफ रिकॉर्ड्स में दर्ज किया गया।

आयोजित एक कार्यक्रम में वर्ल्ड बुक ऑफ रिकॉर्ड्स की ओर से दोनों पुलिस अधिकारियों को रिकॉर्ड से संबंधित प्रमाण-पत्र भेंट किया गया। सौम्या मिश्रा को यह सम्मान पुलिसिंग और जेल प्रशासन में उनके बदलाव लाने वाले कार्यों को पहचान देता है। खासकर जेल व्यवस्था को मॉडर्न बनाने और कल्याणकारी कार्यों को अमल में लाते हुए सुधारवादी तरीकों को बढ़ावा देना है।

यह भी पढ़ें… बजट आँकड़ों का खेल : भाजपा

इसी मौके पर मोहन रेड्डी को खेल-कूद, धार्मिक सेवा, जन प्रशासन और समाज कल्याण में उनके द्वारा दिए गए योगदान के लिए वर्ल्ड बुक ऑफ रिकॉर्ड में नाम दर्ज किया गया। यह अवार्ड वर्ल्ड बुक ऑफ रिकॉर्ड्स के निदेशक विक्रम त्रिवेदी और लंदन के प्रतिनिधि शक्ति तिवारी ने दिया। इस अवसर पर वर्ल्ड बुक ऑफ रिकॉर्ड्स के प्रतिनिधि डॉ. उलाजी एलियाजर और आकांक्षा शाह तथा अन्य अधिकारी उपस्थित थे।

अब आपके लिए डेली हिंदी मिलाप द्वारा हर दिन ताज़ा समाचार और सूचनाओं की जानकारी के लिए हमारे सोशल मीडिया हैंडल की सेवाएं प्रस्तुत हैं। हमें फॉलो करने के लिए लिए Facebook , Instagram और Twitter पर क्लिक करें।

Ad

Related Articles

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button