बॉलीवुड में पहचान बना रहीं साउथ ऐक्ट्रेसेस
पिछले कुछ वक्त से साउथ सिनेमा की अनेक एक्ट्रेसेस हिन्दी फिल्मों में नज़र आने लगी हैं। यहां के दर्शक न केवल उन्हें पहचान रहे हैं, बल्कि हिन्दी बेल्ट में उनकी लोकप्रियता काफी बढ़ चुकी है। ऐसी ऐक्ट्रेसों का सिलसिलेवार ब्योरा पेश है।
रश्मिका मंदन्ना

ऐक्ट्रेस रश्मिका मंदन्ना इस लिस्ट में सबसे ऊपर हैं। रश्मिका मंदन्ना तमिल फिल्म इंडस्ट्री की एक लोकप्रिय ऐक्ट्रेस हैं। अपने छोटे से कॅरियर में रश्मिका ने इतनी ब्लॉकबस्टर दी हैं, जितनी कई ऐक्टर मिलकर भी नहीं कर पाते।
अपनी पेन इंडिया फिल्मों के ज़रिए उन्होंने काफी कम समय में ज़बर्दस्त लोकप्रियता हासिल की है। रनबीर कपूर की एनिमल, अल्लू अर्जुन के साथ पुष्पा और पुष्प 2, विक्की कौशल के साथ छावा और सलमान के साथ सिकंदर जिस किसी फिल्म के साथ रश्मिका का नाम जुड़ता है, उस फिल्म की किस्मत ही बदल जाती है।
हालांकि सलमान के साथ वाली उनकी फिल्म सिकंदर उतनी नहीं चली। लेकिन उस फिल्म के न चलने की अपनी कुछ अलग ही वजहें थीं।

नयनतारा
साउथ की फीमेल सुपरस्टार कही जाने वाली नयनतारा इस लिस्ट में दूसरे नंबर हैं। नयनतारा ने 2023 में रिलीज शाहरूख खान की फिल्म जवान से बॉलीवुड में कदम रखा। फिल्म में दोनों की केमिस्ट्री फैंस को काफी पसंद आई। नयनतारा न केवल खूबसूरती के मामले में, बल्कि पढ़ाई-लिखाई के मामले में भी बहुत आगे हैं। उन्होंने इंग्लिश लिटरेचर में डिग्री ली है।
सामंथा रुथ प्रभु

ऐक्ट्रेस सामंथा रुथ प्रभु साउथ फिल्म इंडस्ट्री की हाईपेड ऐक्ट्रेसेस में से एक हैं। इस लिस्ट में वे तीसरे नंबर पर है। सामंथा ने ना सिर्फ साउथ, बल्कि हिन्दी फिल्में और वेब सीरीज भी की हैं।
वह आखिरी बार वरुण धवन के साथ सिटाडेल: हनी बनी में नज़र आई थीं। ये वेब सीरीज अमेरिकन सीरीज सिटाडेल का हिन्दी वर्जन थी। इस ऐक्शन थ्रिलर वेब सीरीज में अपने हिस्से के सारे स्टंट खुद उन्होंने ही किए थे।
यह भी पढ़ें: अलग-अलग किरदार करना चाहती हैं सप्तमी गौड़ा

साईं पल्लवी
ऐक्ट्रेस साईं पल्लवी इस लिस्ट में चौथे नंबर पर है। इन्होंने साउथ की कई हिट फिल्में की हैं। फिलहाल, वे नीतेश तिवारी की फिल्म रामायण में माता सीता का रोल प्ले कर रही हैं। फिल्म में ऐक्टर रनबीर कपूर उनके अपोजिट भगवान श्रीराम के किरदार में नज़र आएंगे।
तमन्ना भाटिया

साउथ में मिल्क ब्यूटी के नाम से मशहूर एक्ट्रेस तमन्ना भाटिया इस लिस्ट में पांचवे नंबर पर है। तमन्ना ने ना सिर्फ साउथ बल्कि हिंदी फिल्मों में भी अपनी परियों जैसी खूबसूरती और एक्टिंग टेलेंट का जलवा दिखाया है।

प्रियंका मोहन
ऐक्ट्रेस प्रियंका मोहन इस लिस्ट में छठवें नंबर पर है। प्रियंका ने कुछ समय पहले ही साउथ फिल्मों में डेब्यू किया है और उन्हें उनके पहले ही कदम पर ज़ोरदार कामयाबी मिली।
तृष्णा कृष्णन

तृष्णा कृष्णन तमिल फिल्म इंडस्ट्री की एक फेमस ऐक्ट्रेस हैं। लोग उन्हें काफी पसंद करते हैं। इन्होंने कुछ हिन्दी फिल्मों में भी काम किया है। इस लिस्ट में इनकी पोजीशन सातवें नंबर पर है।
कीर्ति सुरेश

साउथ ऐक्ट्रेस कीर्ति सुरेश भी साउथ की सबसे ज्यादा कामयाब ऐक्ट्रेस में से एक हैं। उनका नाम अब तक तमिल के अलावा, साउथ की अन्य भाषाओं की अनेक कामयाब फिल्मों के साथ जुड़ चुका है।

ज्योतिका
ऐक्ट्रेस ज्योतिका साउथ की पॉपुलर ऐक्ट्रेसेस में से एक हैं। हाल ही में इन्होंने शैतान और श्रीकांत जैसी फिल्में की हैं जो हिट रहीं। ज्योतिका साउथ के साथ कुछ हिन्दी फिल्मों में भी नज़र आ चुकी है।

श्रुति हासन
साउथ सुपरस्टार कमल हासन की बेटी ऐक्ट्रेस श्रुति हासन को इस लिस्ट में 10वें नंबर पर है। श्रुति ना सिर्फ साउथ फिल्मों में ऐक्टिव हैं, बल्कि कई हिन्दी फिल्में भी कर चुकी हैं।
-सुभाष शिरढोनकर
अब आपके लिए डेली हिंदी मिलाप द्वारा हर दिन ताज़ा समाचार और सूचनाओं की जानकारी के लिए हमारे सोशल मीडिया हैंडल की सेवाएं प्रस्तुत हैं। हमें फॉलो करने के लिए लिए Facebook , Instagram और Twitter पर क्लिक करें।



