नववर्ष के चलते नशे के खिलाफ विशेष क्लस्टर टीमें गठित

हैदराबाद, नववर्ष समारोह के दौरान नशे की प्रवृत्ति पर रोक लगाने और शहर में शांति एवं कानून-व्यवस्था बनाए रखने के उद्देश्य से नगर पुलिस आयुक्त वी.सी. सज्जनार के निर्देशों पर हैदराबाद नारकोटिक्स एनफोर्समेंट विंग (एच-न्यू) द्वारा नगर को 10 क्लस्टरों में विभाजित कर विशेष टीमों का गठन किया गया।

इन विशेष क्लस्टर टीमों में कानून एवं अपराध, सिटी आर्म्ड रिज़र्व (कार) मुख्यालय के पुलिसकर्मियों तथा नारकोटिक्स स्निफर डॉग स्क्वॉड के समन्वय से नगर के विभिन्न पब, क्लब, बार और रेस्टोरेंट्स में औचक जांच अभियान चलाया जाएगा। नववर्ष विशेष अभियान के तहत 26 दिसंबर को 10 क्लस्टर टीमों में से 6 डिकॉय (गुप्त) टीमें गठित की गईं।

इन टीमों ने शहर के विभिन्न पब, बार और रेस्टोरेंट्स में अचानक पहुंचकर जांच की। जांच पूरी तरह गोपनीय और सुनियोजित ढंग से की गई, जिससे किसी भी प्रतिष्ठान के प्रबंधन या आम जनता को किसी प्रकार की असुविधा न हो। संदिग्ध व्यक्तियों की पहचान कर उनके ड्रग सेवन की जांच रैपिड ड्रग टेस्टिंग किट्स के माध्यम से की गई, जिसमें सभी परिणाम नकारात्मक पाए गए। इन क्लस्टर टीमों का नेतृत्व एच-न्यू के इंस्पेक्टर जी.एस. डेनियल एवं एस. बाला स्वामी करेंगे।

अब आपके लिए डेली हिंदी मिलाप द्वारा हर दिन ताज़ा समाचार और सूचनाओं की जानकारी के लिए हमारे सोशल मीडिया हैंडल की सेवाएं प्रस्तुत हैं। हमें फॉलो करने के लिए लिए Facebook , Instagram और Twitter पर क्लिक करें।

Related Articles

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button