पूजा साडी की 28वीं वर्षगाँठ पर विशेष डिस्काउंट सेल आरंभ
हैदराबाद, नगरत्रय ही नहीं देश में मशहूर आबिड्स, तिलकरोड स्थित पूजा साड़ी द्वारा 28वीं वर्षगांठ को उत्साह के साथ मनाते हुए उपभोक्ताओं के लिए विशेष सेल लगाई गई है, जिसमें विशेष छूट का ऑफर 31 मार्च तक जारी रहेगा। पूजा साड़ी के राम अग्रवाल, निधि अग्रवाल एवं कृष मित्तल ने बताया कि पूजा साड़ी पूजा डिजाइन स्टूडियो द्वारा 28वीं वर्षगांठ मनाई जा रही है।






ग्राहकों के साथ अटूट बंधन बनाये रखने के लिए आगामी 31 मार्च तक 20 से 80 प्रतिशत तक डिस्काउंट दिया जाएगा। यह ऑफर आबिड्स स्थित पूजा साड़ी में लागू रहेगा। आरंभ हुए इस ऑफर के तहत आज ग्राहकों के लिए सुबह 5 से सुबह 9 बजे तक अर्ली गिफ्ट रखा गया। उन्होंने बताया कि विशेष आकर्षण के अंतर्गत 2,500 से 15,000 की साड़ी एक हजार से साढ़े तीन हजार प्लस जीएसटी के साथ प्राप्त की जा सकती है।
यह भी पढ़ें… संस्कार धारा (एक विचार) का रजवाड़ी गणगौर मेले में झलकी परंपरा
इसी प्रकार 7,500 रुपये से 20,000 रुपये के साड़ी ऑफर में 5,000 प्लस जीएसटी के साथ प्राप्त की जा सकती है। इसी प्रकार 15,000 रुपये से 40,000 रुपये तक की साड़ी मात्र दस हजार में प्लस जीएसटी के साथ प्राप्त की जा सकती है। इसके अलावा सिले हुए सलवार सूट्स और बगैर सिले सलवार सूट्स पर विशेष ऑफर उपलब्ध है। इसी तरह घाघरे एवं गाउन इंडो वेस्टर्न पर भारी छूट उपलब्ध है।
अब आपके लिए डेली हिंदी मिलाप द्वारा हर दिन ताज़ा समाचार और सूचनाओं की जानकारी के लिए हमारे सोशल मीडिया हैंडल की सेवाएं प्रस्तुत हैं। हमें फॉलो करने के लिए लिए Facebook , Instagram और Twitter पर क्लिक करें।





