अंकुरा हॉस्पिटल में विश्व कैंसर दिवस पर विशेष कार्यक्रम का आयोजन

हैदराबाद, अंकुरा हॉस्पिटल फॉर वूमेन एंड चिल्ड्रन द्वारा विश्व कैंसर दिवस के उपलक्ष्य में कैंसर से जूझ चुके बच्चों के लिए विशेष समारोह का आयोजन किया गया। अवसर पर कहा गया कि इस स्वास्थ्य समस्या को लेकर माता-पिता में जागरूकता बेहद जरूरी है। किसी भी प्रकार के शुरुआती लक्षणों को अनदेखा न करते हुए चिकित्सीय परामर्श लेना चाहिए।

जारी प्रेस विज्ञप्ति के अनुसार, अस्पताल के ऑन्कोलॉजी और हेमेटोलॉजी विभाग द्वारा कार्यक्रम का आयोजन युवा कैंसर रोगियों के साहस को सम्मानित करने तथा यह याद दिलाने के लिए किया गया कि समय पर पहचान, देखभाल तथा मजबूत भावनात्मक समर्थन से इस स्वास्थ्य समस्या पर जीत हासिल करना संभव है। अवसर पर जादू तथा स्टैंडअप कॉमेडी सहित विभिन्न प्रकार की मनोरंजक गतिविधियों का आयोजन किया गया। साथ की कैंसर से जूझ रहे बच्चों को उपहार प्रदान किए गए।

यह भी पढ़ें… हैदराबाद से राष्ट्रीय बाज़ार में लांच हुआ ई-ऑटो महिंद्रा उड़ो

शुरुआती पहचान से बच्चों के कैंसर का इलाज संभव

कंसल्टेंट पीडियाट्रिक ऑन्कोलॉजिस्ट और हेमेटोलॉजिस्ट डॉ. श्रीकांत मर्दा ने कहा कि बच्चों में कैंसर एक चुनौतीपूर्ण बीमारी है। अगर शुरुआती दौर में इसका पता चल जाए, तो कई तरह के कैंसर का इलाज संभव है। इसलिए इस स्वास्थ्य समस्या को लेकर माता-पिता में जागरूकता बेहद जरूरी है। लगातार बुखार, असामान्य सूजन, बिना किसी स्पष्ट कारण के चोट के निशान, वजन कम होना, लगातार थकान जैसे लक्षणों को कभी भी नजरअंदाज नहीं किया जाना चाहिए।

बाल एवं किशोर मनोचिकित्सक डॉ. स्नेहा कुलकर्णी ने कहा कि मनोवैज्ञानिक देखभाल वैकल्पिक नहीं है, बल्कि यह उपचार का एक महत्वपूर्ण हिस्सा है। सकारात्मक वातावरण बच्चों को बेहतर ढंग से सामना करने और आत्मविश्वास फिर से हासिल करने में मदद करता है। अवसर पर कहा गया कि वैश्विक स्वास्थ्य अनुमानों के अनुसार, विश्व में प्रतिवर्ष लगभग 4 लाख बच्चों में कैंसर का पता चलता है। शीघ्र पहचान, निदान तथा आधुनिक उपचार के कारण बचपन के कैंसर में जीवित रहने की दर में पिछले कुछ वर्षों में उल्लेखनीय सुधार हुआ है। कार्यक्रम के दौरान कई अभिभावकों ने अनुभव साझा किए।

अब आपके लिए डेली हिंदी मिलाप द्वारा हर दिन ताज़ा समाचार और सूचनाओं की जानकारी के लिए हमारे सोशल मीडिया हैंडल की सेवाएं प्रस्तुत हैं। हमें फॉलो करने के लिए लिए Facebook , Instagram और Twitter पर क्लिक करें।

Related Articles

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button